Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

लखनऊ, 11 नवंबर 2021

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आखिरकार गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ कफील खान की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। सरकारी प्रवक्ता ने खान की बर्खास्तगी की खबर की पुष्टि की।

कफील खान को सात अन्य लोगों के साथ अगस्त 2017 में निलंबित कर दिया गया था, जब बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी के कारण 60 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। खान को छोड़कर सात डॉक्टरों को बाद में बहाल कर दिया गया।

राज्य सरकार ने बाद में उन पर राज्य में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान भड़काऊ भाषण देने के लिए मामला दर्ज किया था।

गुरुवार को आईएएनएस से बात करते हुए कफील खान ने कहा कि वह औपचारिक टर्मिनेशन ऑर्डर का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं न्याय के लिए लड़ना जारी रखूंगा और आदेश को अदालत में चुनौती दूंगा।”