Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

देहरादून, 15 सितम्बर 2021

भारतीय सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड के नए राज्यपाल के तौर पर बुधवार को शपथ ग्रहण की. एक औपचारिक समारोह के दौरान राज भवन में शपथ ग्रहण के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट के प्रमुख सदस्य उपस्थित थे. पीटीआई व अन्य समाचार एजेंसियों की खबर के मुताबिक राज भवन में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सिंह को राज्य के हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आरएस चौहान ने शपथ दिलवाई. इस दौरान सीएम धामी और उनके कुछ मंत्रियों के अलावा मुख्य सचिव एसएस संधू और डीजीपी अशोक कुमार जैसे खास अधिकारी भी मौजूद थे.

वास्तव में उत्तराखंड की राज्यपाल के तौर पर बेबी रानी मौर्य ने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था. अपने कार्यकाल के पूरे होने के तीन साल पहले ही मौर्य के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड के लिए नए राज्यपाल के तौर पर कई मेडलों और सम्मानों से नवाज़े गए गुरमीत सिंह के नाम का ऐलान किया गया था. बुधवार को सिंह ने औपचारिक तौर पर उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर शपथ ले ली.

कैसा रहा गुरमीत सिंह का सेवाकाल और रिकॉर्ड?

अपनी चार दशक की लंबी पारी में भारतीय सेना में कई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियां निभाने के साथ ही गुरमीत सिंह को कई तरह से नवाज़ा गया था. वह आर्मी के उप प्रमुख रहने के साथ ही, रणनीतिक XV कॉर्प्स के कमांडर रहे थे, ​जो कश्मीर में एलओसी के मामले देखने के लिए बना था. मिलिट्री कार्रवाई के अतिरिक्त महानिदेशक के तौर पर सिंह ने चीन संबंधी रणनीतिक और ऑपरेशनल मामलों का दायित्व भी संभाला. बॉर्डर और एलओसी मामलों के संबंध में रणनीतिक बैठकों के लिए वह सात बार चीन दौरे पर भी गए थे.