Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

गाज़ियाबाद, 23 सितम्बर 2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में महिलाओं के लिए पिंक वेंडिंग जोन बनाने की मंजूरी दे दी है। दरअसल, गाजियाबाद की महापौर आशा शर्मा ने निगम के पांचों जोन में बनने वाले वेंडिंग जोन में 10-10 क्योस्क महिलाओं के लिए बनाने का प्रस्ताव रखा था। मुख्यमंत्री ने इसे सराहनीय कदम बताते हुए आगे बढ़ाने का कहा है।

गाजियबाद में बुधवार को रात्रि प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों से शहर में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा। इसके अलावा महानगर और लोनी में जलभराव की समस्या को भी दूर करने को कहा। महापौर आशा शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि शहर की कई बड़ी परियोजनाएं बनकर तैयार हैं। ऑडिटोरियम, शॉपिंग कॉप्लेक्स और दो गार्बेज फैक्ट्री तैयार हैं। 26 तालाबों का सौंदर्यीकरण करा दिया है।

महापौर ने मुख्यमंत्री से योजनाओं का उद्घाटन कराने के लिए समय मांगा। महापौर के अनुसार, योगी आदित्यनाथ ने अगले माह समय देने की बात कही है। इसके अलावा महापौर ने कविनगर, वियजनगर, मोहननगर, वसुंधरा और सिटी जोन में पिंक वेंडिंग जोन बनाने की बात कही। महपौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि पांचों जोन में 10-10 क्योस्क महिलाओं के लिए आवंटित किए जाएंगे। उस क्षेत्र में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। मुख्यमंत्री ने पिंक वेंडिंग जोन बनाने के लिए मंजूरी दे दी है। महापौर ने बताया कि जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा।

इंदिरापुरम के हस्तांतरण पर भी चर्चा हुई

राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल द्वारा इंदिरापुरम का जीडीए से नगर निगम को हस्तांतरण का मामला भी मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया। सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव के माध्यम से इसे तुरंत हल कराने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने चल रहे विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

लूट की घटनाओं पर चिंता जताई

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार से कानून-व्यवस्था पर बात की। उन्होंने लूट की घटनाओं पर चिंता जताई। साथ ही लूट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कहा। महिला अपराध पर नियंत्रण करने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए।

सुनील शर्मा ने गंगाजल और अस्पताल का मुद्दा उठाया

साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने बताया कि उन्होंने खोड़ा में गंगाजल आपूर्ति और टीएचए में सरकारी अस्पताल के मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। खोड़ा में लंबे समय से गंगाजल आपूर्ति का प्रस्ताव नगर पालिका की ओर से शासन स्तर पर भेजा जा चुका है। साहिबाबाद विधायक का कहना है कि मुख्यमंत्री ने तत्काल दोनों मामले में तेजी लाने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।

जल निकासी पर योजना बनाने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने शहर और लोनी की जल निकासी के आदेश जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को दिए। बता दें कि बारिश के दौरान जल निकासी नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। सड़कों पर पानी भरा रहता है।

भयमुक्त हो गया यूपी

हापुड़। हापुड़ के पिलखुवा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साढ़े चार साल में वेस्ट यूपी समेत पूरे राज्य को दंगा मुक्त करते हुए विकास कराया गया है। सख्त लहजे में उन्होंने दंगाइयों को चेतावनी दी कि अगर दंगा किया तो सात पीढ़ी जुर्माना भरेंगी।

परियोजनाएं समय पर पूरा करने के लिए कहा

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह से विकास योजनाओं की जानकारी ली और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए कहा। गुणवत्ता का भी ध्यान रखने की बात कही। वीके सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया काफी योजनाएं पूरी हो गई हैं। उनका जनता को लाभ मिल रहा है।