Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

मन की बात: PM बोले-दुनिया के कई देशों में बढ़ रहा कोरोना, मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का रखना है ध्यान

मन की बात: PM बोले-दुनिया के कई देशों में बढ़ रहा कोरोना, मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का रखना है ध्यान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) को संबोधित किया। मन की बात के 96वें एपिसोड में नरेंद्र मोदी ने लोगों से कोरोना से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की। नरेंद्र मोदी ने कहा,  “आप भी देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है। इसलिए हमें मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है। हम सावधान रहेंगे तो सुरक्षित भी रहेंगे और हमारे उल्लास में कोई रूकावट भी नहीं पड़ेगी।”

नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2022 वाकई कई मायनों में बहुत ही प्रेरक रहा। इस साल भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए और इसी वर्ष अमृतकाल का प्रारंभ हुआ। इस साल देश ने नई रफ्तार पकड़ी, सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किया। 2022 की विभिन्न सफलताओं ने आज पूरे विश्व में भारत के लिए एक विशेष स्थान बनाया है।

उन्होंने कहा, “2022 यानि भारत द्वारा दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का मुकाम हासिल करना। 2022 यानी भारत द्वारा 220 करोड़ वैक्सीन का अविश्वसनीय आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड । 2022 यानि भारत द्वारा निर्यात का 400 बिलियन डॉलर का जादुई आंकड़ा पार करना। 2022 यानि देश के जन-जन द्वारा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को अपनाना। 2022 यानि भारत के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत का स्वागत। 2022 यानि स्पेस, ड्रोन और डिफेंस सेक्टर में भारत का परचम। 2022 यानि हर क्षेत्र में भारत का दमखम।”

क्रिसमस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं 
पीएम ने कहा कि आज दुनियाभर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। ये जीसस क्राइस्ट के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है। मैं आप सभी को क्रिसमस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। आज हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे, जिन्होंने देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के हृदय में उनके लिए एक खास स्थान है। इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा या फिर विदेश नीति, उन्होंने भारत को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया।

ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए असरकारी है योग
नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप सभी ने मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर के बारे में सुना होगा। इस संस्थान ने रिसर्च, इनोवेशन और कैंसर केयर में बहुत नाम कमाया है। इस सेंटर द्वारा की गई एक रिसर्च में सामने आया है कि ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए योग बहुत ज्यादा असरकारी है। योग के नियमित अभ्यास से ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों की बीमारी के फिर से उभरने और मौत के खतरे में 15 फीसदी तक की कमी आई है। भारतीय पारंपरिक चिकित्सा में यह पहला उदाहरण है, जिसे पश्चिमी तौर-तरीकों वाले कड़े मानकों पर परखा गया है।”

समाप्त होने की कगार पर है कालाजार
नरेंद्र मोदी ने कहा कि कालाजार की चुनौती समाप्त होने की कगार पर है। इस बीमारी का परजीवी सैंड फ्लाई नाम की मक्खी के काटने से फैलता है। सबके प्रयास से कालाजार की बीमारी तेजी से समाप्त होती जा रही है। कुछ समय पहले तक कालाजार का प्रकोप चार राज्यों के 50 से अधिक जिलों में फैला हुआ था। अब ये बीमारी बिहार और झारखंड के चार जिलों तक ही सिमटकर रह गई है। कालाजार प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से आग्रह है कि वो दो बातों का जरूर ध्यान रखें। एक है सैंड फ्लाई या बालू मक्खी पर नियंत्रण और दूसरा है जल्द से जल्द रोग की पहचान और पूरा इलाज। कालाजार का इलाज आसान है। इसके लिए काम आने वाली दवाएं भी बहुत कारगर हैं। 

नमामि गंगे मिशन को संयुक्त राष्ट्र ने सराहा
पीएम ने कहा कि गंगा नदी को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य के साथ आठ साल पहले हमने नमामि गंगे अभियान की शुरुआत की थी। भारत की इस पहल को आज दुनियाभर में सराहना मिल रही है। संयुक्त राष्ट्र ने नमामि गंगे मिशन को इकोसिस्टम रिस्टोर करने वाले दुनिया के टॉप टेन पहल में शामिल किया है। पूरे विश्व के 160 ऐसे पहल में नामामि गंगे को यह सम्मान मिला है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...