Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

Weather Report: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का अलर्ट, मध्य, उत्तर-पश्चिम व पूर्वी भारत में बढ़ेगा टेम्परेचर

Weather Report: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का अलर्ट, मध्य, उत्तर-पश्चिम व पूर्वी भारत में बढ़ेगा टेम्परेचर

वेदर रिपोर्ट. दो पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के असर उत्तर भारत में सर्दी का असर दिखाई दे रहा है, जबकि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में टेम्परेचर बढ़ना शुरू हो गया है। एक पश्चिमि विक्षोभ पश्चिमी हिमालय मे एक्टिव है। वहीं, एक और पश्चिमी विक्षोभ जो अधिक सक्रिय होगा, 20 जनवरी को पश्चिमी हिमालय पहुंचेगा। उत्तर-पश्चिम की ओर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ 21 से 25 जनवरी तक उत्तर भारत में रहेगा। इसके असर से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पहले जानें आजकल में मौसम
भारत मौसम विभाग(IMD) और प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार आजकल में हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति की उम्मीद है। दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर चल सकती है। उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में हवा की दिशा में बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ के करीब आने के कारण अब तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।

बीते दिन ऐसा रहा मौसम का मिजाज
अगर बीते दिन की बात करें तो स्काईमेट वेदर के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट वर्षा को छोड़कर पूरे देश में मौसम शुष्क रहा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर तथा भीषण शीतलहर जारी रही। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में शीत लहर की स्थिति रही। दक्षिण हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में सब जीरो तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान में वृद्धि का रुख देखा जा रहा है।

उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में सर्दी का हाल
उत्तर भारत के कई हिस्से बुधवार को कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और दिल्ली में जनवरी में ठंड का आठवां दिन दर्ज किया गया। क्षेत्र के अन्य हिस्सों में राजस्थान के सीकर, चूरू और करौली जिलों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया और फतेहपुर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। क्षेत्र के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा से नीचे बना हुआ है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने बुधवार को जनवरी में अपना आठवां कोल्ड डे दर्ज किया, जो कम से कम 12 वर्षों में महीने में सबसे अधिक है।

शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली ने जनवरी 2020 में शीत लहर के सात दिन देखे, जबकि पिछले साल ऐसा कोई दिन रिकॉर्ड नहीं किया था।  आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 5 से 9 जनवरी तक शहर में भीषण शीत लहर दर्ज की गई, जो एक दशक में महीने में दूसरी सबसे लंबी अवधि है। राष्ट्रीय राजधानी में इस सर्दी के मौसम में अब तक कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है।

आसमान साफ रहने के कारण कश्मीर में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से और नीचे गिर गया है, जबकि मौसम विभाग ने गुरुवार से बारिश और हिमपात की भविष्यवाणी की है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, घाटी का प्रवेश द्वार काजीगुंड में शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अनंतनाग जिले के पहलगाम, जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए एक आधार शिविर के रूप में भी काम करता है, में शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया, जो पिछली रात के लगभग समान था। बारामूला जिले के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान भी शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान कार्यालय ने कहा कि 18 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। उस समय तक रात के तापमान में और कमी आएगी। कश्मीर वर्तमान में ‘चिल्लई कलां’ की चपेट में है, 40 दिनों की सबसे कठोर मौसम अवधि जब बर्फबारी की संभावना अधिकतम होती है।

राजस्थान में बुधवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप बना रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, रात का तापमान सीकर में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस और करौली में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संगरिया (हनुमानगढ़), चित्तौड़गढ़, अलवर और अंटा (बारां) में न्यूनतम तापमान क्रमश: 0.3 डिग्री सेल्सियस, 0.1 डिग्री सेल्सियस, 0.5 डिग्री सेल्सियस और 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि श्रीगंगानगर में 3.1 डिग्री सेल्सियस और डूंगरपुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने गुरुवार से राज्य में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने का अनुमान जताया है।

पंजाब में, बठिंडा में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 0.5 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 2.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 2.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 2.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 3.8 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 2 डिग्री सेल्सियस, मोगा में 0.5 डिग्री सेल्सियस और मोहाली  में 4.2 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रहा। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस, सिरसा का 1 डिग्री सेल्सियस, हिसार का 2 डिग्री सेल्सियस, करनाल का 2.4 डिग्री सेल्सियस, रोहतक का 2.8 डिग्री सेल्सियस और अंबाला का 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share post:

Popular

More like this
Related