MCD Polls: BJP MPs का रिपोर्ट कार्ड, सिर्फ गंभीर और हर्षवर्धन ने अपने क्षेत्र में पार्टी को दिलाई अधिक सीटें

MCD Polls: BJP MPs का रिपोर्ट कार्ड, सिर्फ गंभीर और हर्षवर्धन ने अपने क्षेत्र में पार्टी को दिलाई अधिक सीटें

नई दिल्ली। दिल्ली एमसीडी चुनाव (MCD Polls) में भाजपा को आप के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। आम आदमी पार्टी ने 134 सीट हासिल किया है। दिल्ली में भाजपा के सात सांसद हैं। इनमें से सिर्फ गौतम गंभीर और डॉ हर्षवर्धन ही अपनी पार्टी को अधिक सीटें दिलाने में कामयाब रहे। बाकी छह सांसदों के लोकसभा क्षेत्र में पार्टी को हार मिली है। 

बीजेपी के सांसदों का रिपोर्ट कार्ड

  • रमेश बिधूड़ी: रमेश बिधूड़ी साउथ दिल्ली से भाजपा सांसद हैं। उनके लोकसभा क्षेत्र में 37 सीट हैं। इनमें से बीजेपी को 13 और आप को 23 सीटें मिली हैं। 1 सीट कांग्रेस को मिली है।
  • गौतम गंभीर: गौतम गंभीर ईस्ट दिल्ली से सांसद हैं। उनके क्षेत्र में 36 सीटें हैं। इनमें से 22 पर बीजेपी, 11 पर आप और 3 पर कांग्रेस को जीत मिली। 
  • मनोज तिवारी: मनोज तिवारी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से सांसद हैं। उनके क्षेत्र में 41 सीटें हैं। इनमें से 19 पर बीजेपी, 18 पर आप और 4 पर कांग्रेस को जीत मिली है। 
  • डॉ हर्षवर्धन: डॉ हर्षवर्धन चांदनी चौक से सांसद हैं। उनके क्षेत्र में 30 सीटें हैं। इनमें से 16 पर बीजेपी और 14 पर आप को जीत मिली।
  • मीनाक्षी लेखी: सांसद मीनाक्षी लेखी के लोकसभा क्षेत्र नई दिल्ली में 25 सीटें हैं। इनमें से 5 पर बीजेपी को और 20 पर आप को जीत मिली।
  • हंसराज हंस: हंसराज हंस के क्षेत्र उत्तर पश्चिम दिल्ली में 43 सीटें हैं। इनमें से बीजेपी को 14, आप को 26, कांग्रेस को 1 और अन्य को 2 सीटें मिली।
  • परवेश वर्मा: परवेश वर्मा वेस्ट दिल्ली से सांसद हैं। उनके क्षेत्र में 38 सीटें हैं। इनमें से बीजेपी को 15, आप को 22 और अन्य को 1 सीट मिले।

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...