Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

AAP संगठन में बड़ा फेरबदल: सिसोदिया को पंजाब, तो गोपाल राय को गुजरात की जिम्मेदारी

AAP संगठन में बड़ा फेरबदल: सिसोदिया को पंजाब, तो गोपाल राय को गुजरात की जिम्मेदारी

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है, जबकि दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दिल्ली और अन्य राज्यों में नई नियुक्तियां
पार्टी ने दिल्ली में भी बड़ा बदलाव करते हुए सौरभ भारद्वाज को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने के लिए महराज मलिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

PAC बैठक में लिए गए अहम फैसले
ये फैसले AAP संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई PAC बैठक में लिए गए। बैठक में संगठन महासचिव संदीप पाठक, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, आतिशी, इमरान हुसैन, पंकज गुप्ता, सांसद एनडी गुप्ता और राघव चड्ढा समेत अन्य नेता शामिल थे।

AAP के लिए पंजाब सबसे बड़ी चुनौती
AAP ने यह संगठनात्मक बदलाव ऐसे समय में किए हैं जब दिल्ली विधानसभा चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा था। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, अब पार्टी के सामने पंजाब में अपनी सत्ता को बचाने की चुनौती है। यही वजह है कि मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है।

दिल्ली चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही मनीष सिसोदिया पंजाब में काफी सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति से साफ है कि AAP नेतृत्व पंजाब में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है। दूसरी ओर, गोपाल राय को गुजरात की कमान सौंपना इस संकेत की ओर इशारा करता है कि पार्टी वहां अपने संगठन को और मजबूत करना चाहती है।

AAP के ये बदलाव आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी की रणनीति को दर्शाते हैं। अब देखना होगा कि ये नए प्रभारी अपने-अपने राज्यों में पार्टी के प्रदर्शन को कैसे सुधारते हैं।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...