Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

बद्रीनाथ धाम में ग्लेशियर फटने से बड़ा हादसा, 57 मजदूर बर्फ में दबे, बचाव अभियान जारी

बद्रीनाथ धाम में ग्लेशियर फटने से बड़ा हादसा, 57 मजदूर बर्फ में दबे, बचाव अभियान जारी

उत्तराखंड, चमोली जिले में शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम के पास एक ग्लेशियर फटने से बड़ा हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में सड़क निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर बर्फ में दब गए। अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। बचाव अभियान में चमोली जिला पुलिस, प्रशासन और बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीमें सक्रिय रूप से शामिल हैं।

घटना दोपहर करीब 12 बजे माणा गांव से लगभग एक किलोमीटर पहले आर्मी कैंप के पास हुई। चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत बद्रीनाथ धाम से तीन किलोमीटर आगे माणा के पास सड़क से बर्फ हटाने और मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा था। इसी दौरान, एक निजी ठेकेदार के 57 मजदूर सड़क से बर्फ हटा रहे थे, तभी अचानक पहाड़ पर ग्लेशियर फट गया और सभी मजदूर बर्फ में दब गए।

बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के कमांडर अंकुर महाजन ने बताया कि सुबह 8 बजे पहाड़ी से हिमस्खलन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बचाव और राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया। अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। ये सभी मजदूर वहीं पर कैंप बनाकर रह रहे थे, जब यह हादसा हुआ।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तारीखों की घोषणा के बाद, बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में सड़क मरम्मत और बर्फ हटाने का कार्य तेजी से चल रहा था। इस घटना के बाद, प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बचाव दल लगातार प्रयासरत हैं ताकि बर्फ में फंसे अन्य मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

इस हादसे ने एक बार फिर से पहाड़ी क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सतर्कता और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को उजागर किया है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...