Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा पर विवादः नवनीत राणा व MLA पति भेजे गए जेल, राजद्रोह की धारा भी लगी

‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा पर विवादः नवनीत राणा व MLA पति भेजे गए जेल, राजद्रोह की धारा भी लगी

नई दिल्ली, निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को कोर्ट से झटका लगा है। बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नवनीत राणा और रवि राणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं 29 अप्रैल को उनकी बेल एप्लीकेशन पर सुनवाई होगी। जबकि मुंबई पुलिस को अपना पक्ष रखने के लिए 27 अप्रैल को समय दिया गया है। सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ सरकारी कामकाज में दखल देने का आरोप लगाया गया है।

वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर नवनीत राणा और रवि राणा के वकील रिजवान मर्चेंट ने मीडिया को बताया कि, “दूसरे पक्ष के खिलाफ नवनीत और रवि राणा की शिकायत पर खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद पुलिस द्वारा नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 के तहत एक दूसरी एफआईआर दर्ज की गई हैं। यदि आवास पर हुई घटना के संबंध में 353 आईपीसी का आरोप लगाया गया है, तो कोई कारण नहीं है कि धारा 500 ​​की पहली एफआईआर में वह आरोप क्यों नहीं जोड़ा गया। गिरफ्तारी ज्ञापन में भी धारा 353 नही दर्शाया गया है।”

रिजवान मर्चेंट ने आगे बताया कि, “पहली बार सरकारी वकील प्रदीप घरात ने स्पष्ट रूप से पुलिस विभाग के निर्देश पर तर्क दिया कि आरोपी का मामला 124 ए के तहत आता है, जो राजद्रोह है। जब उन्हें रिमांड आवेदन के उस विशेष भाग या उन शब्दों को दिखाने के लिए बुलाया गया , जिसमें आरोपी द्वारा राज्य सरकार के प्रति असंतोष दिखाने के लिए कहा गया था, तो वह बुरी तरह विफल रहे।”

रिजवान मर्चेंट ने कहा कि, “सरकारी वकील एक भी शब्द नहीं दिखा पाए जो राणा दंपत्ति ने कथित तौर पर कहा था। रिमांड अर्जी का सिर्फ इतना ही सार था कि उन्होंने हनुमान चालीसा का जाप करने के उद्देश्य से यहां आने की तैयारी की थी। इसलिए हनुमान चालीसा का पाठ धारा 153ए के अंतर्गत नहीं आ सकता। यह पूरा मामला फर्जी है। उन्हें अहसास है कि वो कमजोर जमीन पर खड़े हैं। वे जमानत पर रिहा होने की संभावना के बारे में जानते हैं और इसलिए उन्होंने दूसरी एफआईआर तैयार की है।”

निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और निर्दलीय विधायक रवि राणा को मुंबई पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया था। वहीं रवि राणा और नवनीत राणा ने शिवसेना कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...