Avrupa’da bahis oynayan kullanıcıların %40’ı ortalama haftada iki kez oyun oynar ve bettilt giriş bu ritme uygun promosyonlarla hizmet verir.

Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 कर्मचारी घायल; एक मजदूर अब भी फंसा

वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 कर्मचारी घायल; एक मजदूर अब भी फंसा

पटना: वैशाली के लालगंज में गुरुवार को निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर अचानक गिर गया, जिससे मौके पर काम कर रहे कई कर्मचारी घायल हो गए। हादसा भारत माला परियोजना के तहत बन रहे NH-139W फोरलेन के निर्माण स्थल पर हुआ है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में 8 कर्मचारियों के घायल होने की बात सामने आई है। घायलों को तत्काल लालगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां 6 कर्मचारियों का इलाज किया गया और 2 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार मलबे में एक मजदूर के अब भी फंसे होने की सूचना है और उसे निकालने की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंचे।

घटना की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि घायलों की संख्या 15 से अधिक हो सकती है और कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

फिलहाल राहत-बचाव अभियान जारी है और मृतकों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Share post:

Popular

More like this
Related