जानें कौन हैं ऋतु खंडूरी, जो चुनी गईं उत्तराखंड विधानसभा की 5वीं स्पीकर

जानें कौन हैं ऋतु खंडूरी, जो चुनी गईं उत्तराखंड विधानसभा की 5वीं स्पीकर

देहरादून, 26 मार्च: उत्तराखंड में धामी सरकार के गठन होने के बाद अब 5वीं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष भी चुन ली गई हैं। 5वीं विधानसभा के अध्यक्ष पद पर पहली बार महिला स्पीकर को चुना लिया गया है। अध्यक्ष पद पर ऋतु खंडूरी को पहली महिला स्पीकर के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से विधान सभा अध्यक्ष के पद पर पुरुष ही काबिज रहे हैं। लिहाजा, पहली बार उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा हुआ है, जब किसी महिला को विधान सभा अध्यक्ष पद संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई हो।

कौन हैं ऋतु खंडूरी

ऋतु खंडूरी मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के राधाबल्लभ पुरम गांव की रहने वाली है और पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी हैं। ऋतु खंडूरी का जन्म 29 जनवरी 1965 में एक फौजी परिवार में हुआ था। खंडूरी के फौज में होने के कारण उनकी पढ़ाई भी पिता की पोस्टिंग के हिसाब से अलग-अलग जगहों पर हुई। उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा भी हासिल किया है। साल 2006 से लेकर 2017 तक उन्होंने नोएडा की ऐमिटी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के रूप में भी काम किया है।

आईएएस हैं ऋतु के पति

ऋतु खंडूरी के पति राजेश भूषण बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। ऋतु के पति राजेश भूषण बेंजवाल आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में वे मोदी सरकार में केंद्र में स्वास्थ्य सचिव के पद पर तैनात हैं। बीजेपी नेता लंबे समय से समाजसेवा में भी ऐक्टिव रही हैं। कर्णप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर स्थित खाल गांव में ऋतु की ससुराल का पुश्तैनी मकान भी है।

जानें कितनी संपत्ति की मालिक है ऋतु खंडूरी

ऋतु खंडूरी करोड़पति हैं। एक हल्फनामे के मुताबिक, उनके पास कुल 7.26 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जिसमें 1.26 करोड़ रुपये की चल और 4.40 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। ऋतु और उनके पति के पास कुल 5 बैंक खाते हैं। जिनमें 77.72 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा ऋतु के पास 40 लाख रुपये के गहने भी हैं। वह लगभग 56 साल की हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...