कमाल ने सिध्दार्थ मल्होत्रा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – पुरुष बनो
कमाल ने डिलीट किए गए ट्वीट के बारे में लिखा, ‘एक्ट्रेस #KiaraAdvani ने ये ट्वीट किया और 10 मिनट बाद डिलीट कर दिया। जब मैंने उसका कारण पूछा? उसने कहा कि @SidMalhotra नाराज हो गए और उन्होंने ट्वीट को हटाने के लिए कहा। उन्होंने आगे कहा, “सिद्धार्थ आप इतने यूजलैस क्यों हैं? आप लड़कियों को ढाल के रूप में क्यों इस्तेमाल करते हैं? पहले आलिया भट्ट और अब कियारा आडवाणी ( Alia Bhatt and now Kiara Advani) । पुरुष बनो।

केआरके ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
केआरके ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें कियारा आडवाणी की कॉमेंन्ट लिखा था, “बधाई हो” दो मुस्कुराते हुए चेहरे वाले इमोजी के साथ। इसके बाद संजय दत्त का ट्वीट आया है। बता दें कि बीते हफ्ते, कमाल ने ट्विटर पर अपनी बायोग्राफी शेयर की है। इसे अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया गया था। तब से, बॉलीवुड की हस्तियां अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, अनिल कपूर और टाइगर श्रॉफ (Abhishek Bachchan, Sanjay Dutt, Anil Kapoor and Tiger Shroff) ने केआरके के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
सिद्धार्थ और कियारा के बीच अफेयर
सिद्धार्थ और कियारा के रिलेशन को लेकर पिछले काफी समय से चर्चाएं गर्म हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी उनके डेटिंग के बारे में अपनी तरफ से कुछ नहीं कहा है। कुछ समय पहले, उनके ब्रेक-अप अफवाहें भी ऑनलाइन सामने आई थीं। इन सबके बीच दोनों को करन जौहर की बर्थडे पार्टी से एक ही कार में एक साथ जाते हुए देखा गया।




