Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

आरोपी शरीफुल इस्लाम ने ही किया था सैफ अली खान पर हमला, फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन से पुष्टि

आरोपी शरीफुल इस्लाम ने ही किया था सैफ अली खान पर हमला, फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन से पुष्टि

मुबंई, बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट अभिनेता के घर से मिले फिंगरप्रिंट से मैच हो गए हैं। इसके अलावा, सैफ के घर के दो कर्मचारियों ने भी शरीफुल को हमलावर के रूप में पहचान लिया है।

फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन में मिली पुष्टि
मुंबई पुलिस ने इस मामले में आर्थर रोड जेल में एक पहचान परेड (आईपी) करवाई थी। पहले ही फेस रिकग्निशन टेस्ट में यह पुष्टि हो गई थी कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा शख्स वही है, जिसे हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, फिंगरप्रिंट की अंतिम रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

हमलावर की पहचान, सोशल मीडिया पर बवाल
गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी कि CCTV फुटेज में दिखने वाला शख्स और गिरफ्तार आरोपी अलग हैं। लेकिन अब फिंगरप्रिंट, फेस रिकग्निशन और सैफ के कर्मचारियों की गवाही से साफ हो गया है कि हमलावर वही था।

बांग्लादेश से आया था शरीफुल, भागने की थी योजना
जांच में पता चला है कि शरीफुल इस्लाम बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आया था। मुंबई पहुंचने से पहले वह कोलकाता में भी रह चुका था। हमले के बाद वह बांग्लादेश भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या की कोशिश और अनाधिकृत प्रवेश सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

सैफ अली खान की दो सर्जरी हुईं
गौरतलब है कि 16 जनवरी को शरीफुल इस्लाम ने सैफ अली खान के अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल में घुसकर उन पर चाकू से हमला किया था। अभिनेता को छह बार चाकू मारा गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी दो सर्जरी हुईं और 21 जनवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मुंबई पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर जल्द ही अंतिम रिपोर्ट पेश की जाएगी। इस घटना ने बॉलीवुड और मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share post:

Popular

More like this
Related