IPL 2022 CSK vs KKR: आसान लक्ष्य को पार करने में भी केकेआर को आया पसीना, धोनी ने अकेले दिया टीम को धक्का

IPL 2022 CSK vs KKR: आसान लक्ष्य को पार करने में भी केकेआर को आया पसीना, धोनी ने अकेले दिया टीम को धक्का

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2022 CSK vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 () के पहले मुकाबले में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 6 विकेट से हरा दिया। 132 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी केकेआर (KKR) 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पूर्व केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 131 रन बनाए थे।

आसान लक्ष्य को हासिल करने में भी लड़खड़ाई केकेआर 

कोलकाता नाइट राइडर्स को बेहद आसान लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम बीच-बीच में लड़खड़ाती हुई नजर आई। 132 रन बनाने में भी टीम ने मैच को 19वें ओवर तक खींच दिया। ये चीज के लिए जरूर चिंता का विषय होगी। टीम की शुरुआत काफी शानदार रही और पहले विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर ने 43 रन जोड़े। अय्यर (16 रन) के रूप में टम को 43 के स्कोर पर पहला झटका लगा।

इसके बाद टीम को नियमित अंतराल में झटके लगते रहे। नितीश राणा (21 रन) और सैम बिलिंग्स (25 रन)  कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। कप्तान श्रेयस अय्यर 19 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अंत में चौका मारकर टीम को जीत दिलाई। विकेटकीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

अजिंक्य रहाणे की दमदार बल्लेबाजी 

लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे अजिंक्य रहाणे ने आखिरकार अपने पुराने रूप में लौट आए हैं। 129.41 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 34 गेंदों में शानदार 44 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का भी जमाया। ये उनके आईपीएल करियर का 151वां मैच रहा। वे मात्र 6 रन से अपने 29वें अर्धशतक से चूक गए। रहाणे आईपीएल में 4,000 रन पूरे करने से 59 रन दूर हैं।

ब्रावो ने दिखाया जलवा 

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अनुभवी गेंदबाज ड्वेन ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। हालांकि वे अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। ब्रावो ने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए मात्र 20 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों (वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा और सैम बिलिंग्स) को चलता किया। मिचेल सेंटनर के खाते में 1 विकेट आया।

सीएसके की खराब बल्लेबाजी 

पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही। टीम को पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ (0) के रूप में 2 के स्कोर पर ही पहला झटका लगा। इसके बाद डेवोन कॉन्वे (3 रन) भी कुछ ही देर में चलते बने। बीच में रॉबिन उथप्पा ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन वे अपनी पारी को आगे नहीं ले जा पाए। वे 21 गेंदों में 28 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद शेल्डन जैक्सन द्वारा स्टम्प आउट किए गए। इसके अलावा अंबाती रायुडू 15 रन बनाकर आउट हुए।

धोनी ने अकेले दिया टीम को धक्का  

सीएसके की पारी पूरी तरह से महेंद्र सिंह धोनी के इर्द-गिर्द की घूमती दिखाई दी। धोनी ने अकेले दम पर टीम को 100 के पार पहुंचाया। दूसरे छोर से उचित सहयोग नहीं मिलने के कारण वे टीम को बड़े स्कोर तक नहीं ले जा पाए। उन्होंने 38 गेंदों में 50 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का जमाया। ये धोनी के आईपीएल करियर का 24वां अर्धशतक रहा। कप्तान रवींद्र 28 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...