Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

नए साल पर शुभकामनाओं की जगह चेतावनी, भारत को लेकर आसिम मुनीर ने क्या कह डाला?

नए साल पर शुभकामनाओं की जगह चेतावनी, भारत को लेकर आसिम मुनीर ने क्या कह डाला?

नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही पाकिस्तान ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाया है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने भारत का नाम लिए बिना चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि पाकिस्तान की संप्रभुता या क्षेत्रीय अखंडता का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उल्लंघन हुआ, तो उसका “ठोस और निर्णायक” जवाब दिया जाएगा। यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब पाकिस्तान खुद आतंरिक अस्थिरता और सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है।


जीएचक्यू में दिया गया बयान

पाक सेना की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, जनरल आसिम मुनीर ने रावलपिंडी स्थित जनरल हेडक्वार्टर्स (GHQ) में बलूचिस्तान पर आयोजित 18वीं राष्ट्रीय कार्यशाला के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी संप्रभुता और सीमाओं की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।


शांति की बात, लेकिन चेतावनी के साथ

अपने संबोधन में आसिम मुनीर ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहराई, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की दखलअंदाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता से खिलवाड़ करने वालों को कड़ा और निर्णायक जवाब मिलेगा।


बलूचिस्तान हिंसा के लिए भारत समर्थित गुटों पर आरोप

पाक सेना प्रमुख ने बिना कोई ठोस सबूत पेश किए आरोप लगाया कि “भारत समर्थित गुट” बलूचिस्तान में हिंसा भड़काने और विकास परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा बल आतंकवाद और अशांति के खिलाफ अभियान जारी रखेंगे और प्रांत में स्थिरता बहाल की जाएगी।


भारत का जवाब: पाकिस्तान की साजिश बेनकाब

पाकिस्तान के इन आरोपों के बीच भारत में पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ड्रोन के जरिए हथियार और गोला-बारूद पंजाब भेज रही है, ताकि राज्य में अशांति फैलाई जा सके।


पंजाब को अस्थिर करने की कोशिश

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पाकिस्तान ग्रेनेड हमलों और ऐसी अन्य घटनाओं के जरिए पंजाब को अस्थिर दिखाने की साजिश रच रहा है। उन्होंने इसे भारत के खिलाफ छेड़े गए छद्म युद्ध का हिस्सा बताया। डीजीपी के मुताबिक, इस नेटवर्क के सूत्रधार उत्तरी अमेरिका, यूरोप, दक्षिण-पूर्व एशिया और खाड़ी देशों में बैठे हुए हैं।


हर साजिश नाकाम, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

डीजीपी ने स्पष्ट किया कि सीमा पार से रची जा रही हर साजिश को पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां नाकाम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीमावर्ती राज्य में शांति भंग करना चाहता है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है और हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...