Operation Ganga: इन मंत्रियों को मिली फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने की ज़िम्मेदारी, जाएंगे बॉर्डर

Operation Ganga: इन मंत्रियों को मिली फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने की ज़िम्मेदारी, जाएंगे बॉर्डर

नई दिल्ली। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों (Indian Students in ukraine) को लाने के मिशन पर मोदी सरकार (Modi government) तेजी से काम कर रही है। सोमवार को पीएम मोदी ने मंत्रियों के साथ एक बैठक की। इसमें तय किया गया कि सरकार छात्रों और फंसे हुए भारतीयों की निकासी के लिए चार मंत्रियों को यूक्रेन के बॉर्डर तक भेजेगी। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, किरेन रिजिजू और जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह निकासी मिशन में कोऑर्डिनेशन और छात्रों की मदद करने के लिए यूक्रेन के बॉर्डर तक जाएंगे। ये मंत्री भारत के विशेष दूत के तौर पर वहां जाएंगे। सिंधिया रोमानिया और माल्डोवा से छात्रों को निकालने का काम देखेंगे, जबकि रिजिजू स्लोवाकिया जाएंगे। हरदीप पुरी हंगरी और वीके सिंह पोलैंड से छात्रों की निकासी सुनिश्चित करेंगे।

मोदी ने कहा- छात्रों को निकालना हमारी प्राथमिकता

पीएम मोदी ने यूक्रेन की मौजूदा स्थिति को लेकर पिछले 24 घंटों में दो बार हाई लेवल की बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय नागरिकों की निकासी पर जोर दिया। रविवार शाम उत्तर प्रदेश से लौटने के बाद प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और कई वरिष्ठ नौकरशाहों के साथ दो घंटे की लंबी बैठक की थी। सोमवार को उन्होंने एक और बैठक की। बैठक में पीएम मोदी ने एक बार फिर दोहराया कि भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें निकालना देश की सर्वोच्च प्राथमिकता है।`

ऑपरेशन गंगा के जरिये पड़ोसी देशों से वापस आ रहे छात्र
फंसे भारतीयों को निकालने में तेजी लाने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों के साथ सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने संघर्षग्रस्त यूक्रेन से फंसे छात्रों और भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया है। एयर इंडिया द्वारा “ऑपरेशन गंगा” के तहत विशेष उड़ानें संचालित की जा रही हैं। इस बीच आज सुबह यू्क्रेन से भारतीयों को लेकर पांचवी फ्लाइट दिल्ली पहुंची। इसमें 249 छात्र थे। एक अन्य फ्लाइट बुडापेस्ट से 240 भारतीयों को लेकर उड़ चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related