Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

देहरादून, 14 सितम्बर 2021

मसूरी सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते पर्यटक का स्तर कैंपटी फॉल का जल स्तर बढ़ गया। बारिश से पहले ही वहां फॉल में नहा रहे पर्यटकों को वहां से हटा दिया गया जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए फॉल में किसी भी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई। राज्य में मंगलवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सुबह से चटक धूप के बाद दून का मौसम बदल गया। शाम चार बजे के लगभग काले घने बादल छा गए और रोशनी बेहद कम हो गई। इसी के साथ हवाएं चली और झमाझम बारिश होने लगी। बारिश शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। खासकर मोहकमपुर फ्लाईओवर की एप्रोच रोड पर पानी भरने से जाम लग गया।

शहर के विभिन्न इलाकों में सोमवार शाम को एकाएक तेज बारिश हुई। इससे जहां मौसम ठंडा हो गया, वहीं कई जगह सड़कों पर पानी भी भरा। देर शाम को मोहकमपुर, जोगीवाला, रिस्पना, हरिद्वार बाईपास समेत शहर के अनेक हिस्सों में जमकर बारिश हुई। तेज बारिश के कारण मोहकमपुर फ्लाईओवर की एप्रोच रोड पर पानी एकत्र हो गया।

इसके कारण छोटे वाहन और दुपहिया वाहन फ्लाईओवर पर मुश्किल से निकल पाए। ऐसे में जोगीवाला से आना वाला ट्रैफिक फंसने लगा। फ्लाईओवर की निकासी में गाद और कचरा फंसने से निकासी की रफ्तार बहुत कम थी और पानी बहुत ज्यादा। इस कारण बारिश बंद होने के दो घंटे तक फ्लाईओवर में पानी जमा रहा।

मसूरी सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार शाम करीब चार बजे हुई भारी बारिश के चलते पर्यटक का स्तर कैंपटी फॉल का जल स्तर बढ़ गया। बारिश से पहले ही वहां फॉल में नहा रहे पर्यटकों को वहां से हटा दिया गया जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए फॉल में किसी भी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई।

थाना अध्यक्ष कैंपटी नवीन चंद्र ने बताया कि बारिश होने से 10-15 मिनट पहले फॉल में नहा रहे पर्यटकों  को वहां से हटा दिया गया था। इस दौरान दो पुलिस के जवान और दो महिलाएं फॉल के दूसरी ओर फंस गए थे, जिन्हें जलस्तर कम होने के बाद वहां से सुरक्षित निकाला गया।

उत्तराखंड में 17 तक तेज बारिश का येलो अलर्ट 

राज्य में मंगलवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 17 सितम्बर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरा कुमाऊं व गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है।

कैंपटी फॉल में सोमवार को बारिश के बाद अचानक पानी बहुत बढ़ गया।