Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

अहमदाबाद, 5 मार्च 2021

India vs England 4Th Test, Day 1: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है. भारत चार विकेट गंवाकर फिलहाल दबाव की स्थिति में है और इस दबाव को हटाने की एक बड़ी जिम्मेदारी जम चुके रोहित शर्मा और लेफ्टी ऋषभ पंत पर है. इन दोनों को आखिरी विशेषज्ञ बल्लेबाज जोड़ी कहा जा सकता है.

पहले सेशन की बात करें, तो लंच से ठीक पहले अजिंक्य रहाणे के रूप में चौथा विकेट गंवाकर काफी हद तक बैकफुट पर आ गया है. रहाणे के आउट होते ही लंच का ऐलान कर दिया गया और इस समय भारत का स्कोर 4 विकेट पर 80 रन था. रहाणे आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने अच्छे 27 रन बनाए, लेकिन लंच से ठीक पहले फिर से गेंदबाजी के लिए एंडरसन ने रहाणे के तेवर का अंत कर दिया. दूसरे दिन का पहला सेशन इंग्लैंड के नाम रहा, जिसने तीन विकेट चटकाए. रहाणे से पहले चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली पवेलियन लौटे विराट तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए, जो बेन स्टोक्स की उठती ही गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे. भारतीय कप्तान खाता भी नहीं खोल सके और इन दो सितारा बल्लेबाजों के आउट होने से भारत दबाव में आ गया है. कोहली से पहले पुजारा के रूप में भारत ने दूसरा विकेट गंवाया. शुरुआत में सीमरों के सामने सहज दिख रहे पुजारा जैक लीच के अटैक पर आते ही थोड़े असहज दिखायी पड़े और फिर जाल में फंस गए. जैक लीच ने पुजारा को एलबीडब्ल्यू आउट किया. पुजारा ने रिव्यू का सहारा लिया, लेकिन यह बेकार गया. दूसरे छोर पर रोहित शर्मा कप्तान विराट कोहली के साथ हैं और इन दोनों को यहां से शुरुआती दो झटकों से भारत को उबारने पर काम करना होगा. पहले दिन भारत का दबदबा रहा था. इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में 205 रन पर समेटने के बाद भारत का स्कोर पहले दिन की समाप्ति पर 1 विकेट पर 24 रन था और भारत पर इंग्लैंड का 181 रन का कर्ज था. अगर शुबमन गिल आउट न होते, तो भारत मनोवैज्ञानिक लाभ से और ज्यादा फायदे में होता.

वीरवार को पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया, जिसका फायदा उसके बल्लेबाज नहीं उठा सके जहां तक दोनों टीमों की इलेवन की बात है, तो भारत ने जसप्रीत बुमराह की जगह सिराज के रूप में सिर्फ एक बदलाव किया था. बुमराह ने पहले ही चौथे टेस्ट से निजी कारणों से नाम वापस ले लिया था. सवाल बस यही था कि भारत इलेवन में सिराज को खिलाएगा या उमेश यादव को. और टॉस के बाद इस चर्चा पर भी सिराज का नाम सामने आते ही विराम लग गया. वहीं, इग्लैंड टीम ने अपनी जारी रोटेशन पॉलिसी के तहत इलेवन में दो बदलाव किए हैं. स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह लॉरेंस और जोफ्रा आर्चर की जगह बेस को चौथे टेस्ट के लिए इंग्लिश इलेवन में जगह दी गयी . चौथे टेस्ट के लिए दोनों देशों की इलेवन इस प्रकार हैं:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड: जो. रूट (कप्तान), डोमिनिक सिबली, जैक क्राउली, जॉनी बैर्यस्टो, बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स (विकेटकीपर), डेनियल लॉरेंस, डोमिनिक बेस, जैस लीच और जेम्स एंडरसन

भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही और अगर विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम अंतिम टेस्ट ड्रॉ भी करा लेती है तो जून में लार्ड्स में होने वाले फाइनल में जगह बना लेगी, जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा. इंग्लैंड की टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है, लेकिन अगर अंतिम टेस्ट में जीत दर्ज करती है तो फिर भारत को भी खिताबी मुकाबले से बाहर कर देगी और टिम पेन की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा.