इत्र कारोबारी प्रकरण : अभी रुका नहीं है नोटों की गड्डियां मिलने का सिलसिला, अबतक मिले 235 करोड़

इत्र कारोबारी प्रकरण : अभी रुका नहीं है नोटों की गड्डियां मिलने का सिलसिला, अबतक मिले 235 करोड़

कानपुर,  इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर स्थित घर पर फिलहाल सीबीआइसी का छापा बंद है, जबकि अब कन्नौज के पैतृक आवास व कारखाने पर छापा अभी जारी है। दोनों घरों से अबतक करीब 235 करोड़ रुपये मिल चुके हैं, इसमें कानपुर से राशि 150 करोड़ रुपये से बढ़कर 177 करोड़ रुपये हो गई है, वहीं कन्नौज से 58 करोड़ रुपये बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा काफी मात्रा में जेवरात भी बरामद किए गए हैं। वहीं दूसरे इत्र कारोबारी संदीप मिश्रा उर्फ रानू के घर व कारखाने पर पर 19 घंटे बाद छापा खत्म हो चुका है, यहां से टीम ने कागजात कब्जे में लिये हैं। जीएसटी इटेलिंजेंस के अधिकारी पीयूष जैन को सर्वोदय नगर के अॉफिस में लेकर पहुंचे थे और यहां से फिर उन्हें कहीं पर गोपनीय ढंग से ले गए हैं।

गुजरात में पान मसाला लदे चार ट्रक पकड़े जाने के बाद सुराग लगने पर महानिदेशालय जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआइ) की टीम को कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी) की टीम ने बुधवार की शाम इत्र कारोबारी के कानपुर स्थित आनंदपुरी आवास में छापा मारा था। यहां टीम को जांच में बड़ी मात्रा में पांच सौ के नोटों की गड्डियां बरामद हुईं, जिनकी गिनती के लिए बैंक से पांच मशीनें मंगाई गईं। शुक्रवार रात तक चली नोटों की गिनती में 177 करोड़ रुपये मिलने की बात कही जा रही है।

यह सारी रकम 47 बक्सों में रखवाकर सील करने के बाद रात ग्यारह बजे रिजर्व बैंक में सुरक्षित रखवाई गई है। वहीं टीम ने शुक्रवार को पीयूष जैन के कन्नौज स्थित पैतृक आवास और कारखाने में भी छापे मारी शुरू की थी, जो दूसरे दिन शनिवार दोपहर तक जारी है। वहीं कन्नौज के दूसरे इत्र कारोबारी संदीप मिश्रा उर्फ रानू के घर और प्रतिष्ठान पर भी छापा मारा गया। यहां पर 19 घंटे तक छापेमारी की कार्रवाई के बाद टीम बड़ी मात्रा में कागजात जब्त करके ले गई है।

कानपुर स्थित आवास पर छापेमारी बंद करके शुक्रवार देर रात करीब दो बजे टीम पीयूष जैन को साथ लेकर निकली थी। सुबह तक सर्वोदय नगर स्थित कार्यालय में पीयूष जैन को बिठाकर जांच करने के बाद करीब छह बजे गोपनीय ढंग से कहीं ले जाने की जानकारी मिल रही है। उन्हें कहां ले जाया गया है, अभी यह बताया नहीं जा रहा है। सर्वोदय नगर स्थित कन्नौज के ही इत्र कारोबारी संदीप मिश्रा के कानपुर स्थित आवास पर कोई अधिकारी नहीं है, चौकीदार ने यहां किसी के न आने की बात कही।

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कन्नौज में छिपट्टी मोहल्ला स्थित पैतृक आवास पर टीम शुक्रवार की शाम के करीब 4:00 बजे पहुंची थी और बीते 20 घंटे से छापेमारी जारी है। मकान के अंदर से टीम को कितनी रिकवरी हुई, इसकी कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यहां अबतक 58 करोड़ रुपये बरामद होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि नौ ड्रम चंदन, एक झोला चाबी, दो हजार के नोटों से भरा एक गत्ता मिला है। घर के अंदर मौजूद टीम ने 10-15 अलमारी काटी हैं और 15-20 ताले तोड़े गए हैं। कारोबारी के घर पर लाकर को तोड़ने के लिए 11 बजे कटर मंगाया गया। घर के अंदर से तोड़फोड़ की आवाजें लगातार आ रहीं हैं।

उधर, कन्नौज के दूसरे कारोबारी होली मोहल्ला निवासी संदीप मिश्रा उर्फ रानू के कारखाना से टीम जरूरी कागजात लेकर जा चुकी है। इस दौरान टीम 19 घंटे तक संदीप कारखाना में रही। यहां कारोबारी और उनके मुनीम से पूछताछ की। कारोबारी के घर और कारखाना में मिले कागजों को लेकर टीम चली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...