Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

देहरादून, 3 दिसंबर  2021

दिनांक 04/12/21 को  प्रधानमंत्री, भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल कि आज दिनांक 03/12/21 को श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड की उपस्थिति मे वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड देहरादून में ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान प्रधानमंत्री, भारत सरकार के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा-प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।


ब्रीफिंग के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया की वी0वी0आई0पी0 ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 03 घण्टा पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर लें तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस-पास के स्थान को भली-भांति चैक कर लिया जाए, कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी गणों को दी जाए। केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही अन्दर जाने की अनुमति दी जाए। वी0वी0आई0पी0 से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी नजर रखी जाए एवं पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज चेकिंग के पश्चात कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति दी जाए। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश मार्गों पर नियुक्त प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसभा में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भली भांति चैक करने के उपरान्त ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश की अनुमति दी जाये, इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए, जनसभा में आने वाले लोगों को पूर्व निर्धारित स्थान पर ही बैठने की अनुमति दी जाये, अनावश्यक रूप से किसी भी व्यक्ति को बैरिकेटिंग आदि के उपर खडा न होने दे। कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त उपस्थित भीड के वी.वी.आई.पी की ओर जाने अथवा एक साथ बाहर निकलने की स्थिति में किसी प्रकार की भगदड होने की सम्भावना के दृष्टिगत नियुक्त पुलिस बल को लाउड हेलरों के माध्यम से लोगों को संयमित होकर कार्यक्रम स्थल से बाहर जाने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पूर्व में ही सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए गए, साथ ही ड्यूटी पर लगने वाले समस्त कर्मियों को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का बिल्कुल इस्तेमाल ना किया जाए एवं ना ही बिना बताए अपने ड्यूटी प्वाइंट को छोड़ा जाए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/ कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने साथ वर्दी एवं सादे में लगने वाले समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चेक कर उन्हें ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ कर ले तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारिगण अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हो। कार्यक्रम के दौरान वी.वी.आई.पी. फ्लीट के रूट के सम्बन्ध मे रूट प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वे डियूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों को साथ लेकर कार्यक्रम से पूर्व उक्त मार्ग का निरीक्षण कर इस बात को सुनिश्चित कर लें कि फ्लीट के रूट में किसी भी प्रकार की कोई निर्माण समाग्री व अन्य समान न फैला हो, जिससे वी.वी.आई.पी. मूवमेन्ट के दौरान किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न हो सके। साथ ही जिन स्थानो पर यातायात एवं भीड़ का दबाव अधिक रहता हो वहां रस्सों, बैरिकेटिंग व कोशन टेप की सहायता से यातायात को मुख्य मार्ग से 50 मीटर पूर्व ही रोक कर नियंत्रित किया जाए, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चैकिंग विधिवत रुप से की जाए। आपराधिक, अवांछनीय एवं सांप्रदायिक तत्वों पर कड़ी दृष्टि रखी जाए ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई त्रुटि ना हो। साथ ही प्रभारी अधिकारी जौलीग्रान्ट व मुख्य कार्यक्रम स्थल को निर्देशित किया गया कि वह एयरपोर्ट, मुख्य कार्यक्रम स्थल व उसके आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु कांबिंग/ चेकिंग करा ले तथा वी.वी.आई.पी. फ्लीट के रूट व मुख्य कार्यक्रम स्थल के आस पास स्थित उंचे भवनों की बी.डी.एस व डाग स्कवाड टीम से सघन चैकिंग कर वहाँ पर आवश्यक पुलिस बल को नियुक्त करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों धर्मशाला/ होटलों, बस स्टेशन/ रेलवे स्टेशन में चैकिंग अभियान चलाकर बाहरी एवं सदिंग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन करने के निर्देश दिये गये। साथ ही डियूटी में नियुक्त किये गये सभी कर्मचारियों को अपने – अपने वाहनों पूर्व निर्धारित स्थान पर ही पार्किंग करने के निर्देश दिये गये, जिससे कि मुख्य कार्यक्रम स्थल व उसके आस- पास अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
उक्त ब्रीफींग के दौरान श्री अशोक कुमार, (पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड), श्री वी0 मुरुगेशन (पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था), श्री संजय गुंज्याल (पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना), श्री करन सिंह नगन्याल (पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र), श्री जन्मेजय खंडूरी (पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून) एवं अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारी/ कर्मचारिगण उपस्थित रहे।