ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले गेंदबाजी

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले गेंदबाजी

दुबई में खेले जा रहे ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरी है।

टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं, ऑस्ट्रेलिया ने किए दो बदलाव
भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: कूपर कोनोली, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

रोहित शर्मा ने लगातार 11वीं बार टॉस गंवाया
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लगातार 11वीं बार टॉस हार गए। टॉस के बाद उन्होंने कहा,
“जब आप दो मन में हों, तो टॉस हारना बेहतर होता है। हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा और ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर रोकना होगा।”

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर रोकने में सफल हो पाते हैं या नहीं।

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...