Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025: दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, साउथ अफ्रीका की चुनौती कठिन

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025: दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, साउथ अफ्रीका की चुनौती कठिन

पाकिस्तान के लाहौर में खेले जा रहे ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाएंगी।

दोनों टीमों का सेमीफाइनल तक का सफर
साउथ अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अफगानिस्तान और इंग्लैंड को हराया, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को मात दी थी, लेकिन भारत के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब दोनों टीमों की नजरें खिताबी मुकाबले में जगह बनाने पर टिकी हैं।

आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी
आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मुकाबलों में अब तक साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत नहीं मिली है। दोनों टीमों के बीच वनडे आईसीसी टूर्नामेंट में अब तक 11 मुकाबले हुए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड ने 7 बार जीत दर्ज की है, जबकि साउथ अफ्रीका 4 बार विजयी रहा है। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों का रिकॉर्ड बराबर है। 2006 में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की थी, जबकि 2009 में साउथ अफ्रीका ने बाजी मारी थी।

टीमों की प्लेइंग इलेवन और कप्तानों की प्रतिक्रिया
न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
न्यूजीलैंड टीम: विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जेमिसन, विलियम ओरूर्क।

वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम में एक बदलाव किया गया है।
साउथ अफ्रीका टीम: तेम्बा बावुमा, रियान रिकल्टन, रासी वैन दर दुसें, एडन मार्करम (कप्तान), हाइनरिक क्लासन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियन मुल्डर, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद कहा, “तेज हवा चल रही है, इसलिए ओस पड़ने की उम्मीद नहीं है। देश का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह एक नया मुकाबला है और हम पूरी तैयारी के साथ उतरे हैं।”

साउथ अफ्रीका के कप्तान बावुमा ने टॉस हारने पर कहा, “हम बहुत चिंतित नहीं हैं, लेकिन हमारी प्राथमिकता पहले बल्लेबाजी करने की थी। हमें महत्वपूर्ण क्षणों में मैच पर पकड़ बनानी होगी।”

फाइनल में जगह बनाने की होगी कड़ी टक्कर
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगा, जबकि साउथ अफ्रीका अपने मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के दम पर उन्हें सीमित रखना चाहेगा। दोनों टीमों की नजरें फाइनल में पहुंचने पर टिकी हैं, जहां पहले से ही एक टीम अपनी जगह बना चुकी है। अब देखना होगा कि इस कांटे की टक्कर में कौन बाजी मारता है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...