Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş

होली को लेकर बीजेपी विधायक बचौल का बड़ा बयान- “होली का जश्न नहीं रुकेगा…”

होली को लेकर बीजेपी विधायक बचौल का बड़ा बयान- “होली का जश्न नहीं रुकेगा…”

बिहार के बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मेयर को “गजवा-ए-हिंद और आतंकवादी मानसिकता वाली महिला” करार देते हुए कहा कि होली का जश्न नहीं रुकेगा, न ही एक मिनट के लिए कोई विराम होगा।

दरअसल, दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने यह अपील की थी कि होली खेलने वालों को जुमे की नमाज के दौरान 12:30 बजे से 2:00 बजे तक होली से ब्रेक लेना चाहिए और मस्जिदों के आसपास रंग खेलने से बचना चाहिए। इस पर बचौल ने कहा कि यह त्योहार को रोकने की साजिश है और इसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि “होली धूमधाम से मनाई जाएगी, चाहे किसी को अच्छा लगे या नहीं।”

विवाद बढ़ा, तेजस्वी यादव ने किया पलटवार
बचौल के बयान पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि “बिहार किसी एक व्यक्ति की जागीर नहीं है।” उन्होंने बीजेपी विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे भड़काऊ बयान देकर वे समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।

होली के दिन मुस्लिमों को घर में रहने की सलाह
इससे पहले भी हरिभूषण ठाकुर बचौल ने बयान दिया था कि होली के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग या तो घर में रहें या फिर बड़ा दिल लेकर बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि “रंगों के त्योहार को कोई नहीं रोक सकता, और अगर कोई बाहर निकलता है, तो उसे रंग-अबीर लगने के लिए तैयार रहना चाहिए।”

बिहार को बताया हिंदू राज्य
इसके अलावा, बीजेपी विधायक बचौल ने बिहार को हिंदू राज्य बताते हुए दावा किया कि यहां के मुख्यमंत्री और मंत्री सभी हिंदू हैं। उन्होंने हिंदू राष्ट्र की मांग को दोहराते हुए कहा कि “बिहार हिंदू राज्य है और इसे कोई बदल नहीं सकता।”

बचौल के इन बयानों के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है, जहां एक ओर बीजेपी इसे हिंदुत्व की रक्षा का मुद्दा बता रही है, वहीं विपक्ष इसे समाज को बांटने की साजिश करार दे रहा है।

Share post:

Popular

More like this
Related