Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

मुंबई, 17 फरवरी 2021

बॉलीवुड एक्टर संदीप नाहर की कथित रूप से आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने उनकी पत्नी कंचन शर्मा और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि संदीप ने अपनी मौत से ठीक 14 घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने शादीशुदा जिंदगी में तनाव का जिक्र किया था। बताया जा रहा है कि संदीप के परिवार कि शिकायत के बाद पुलिस ने कंचन और उनकी मां के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने पर एफआईआर दर्ज की है।

संदीप की पत्नी और सास पर FIR दर्ज

आपको बता दें कि संदीप ने अपने वीडियो में पत्नी कंचन के खिलाफ किसी भी तरह का एक्शन लेने से मना किया था, लेकिन संदीप के परिवार की शिकायत के बाद अब इस मामले में कंचन और उनकी मां के खिलाफ कार्रवाई की है। संदीप नाहर 15 फरवरी को अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। पत्नी कंचन के अनुसार संदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। संदीप ने सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट और वीडियो भी छोड़ा था।

वीडियो में लिया था पत्नी का नाम

वीडियो में संदीप ने अपनी निजी जिंदगी में चल रही दिक्कतों का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि वह अपनी पत्नी कंचन शर्मा की वजह से काफी परेशान चल रहे हैं। संदीप के मुताबिक कंचन उनपर काफी शक करती थीं और उनकी सास भी एक्टर को डराया-धमकाया करती थीं। वीडियो में संदीप ने यह भी कहा था कि अगर वह कोई गलत कदम उठाते हैं तो उसकी जिम्मेदार कंचन शर्मा होंगी। संदीप की इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने उनकी पत्नी और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

मुंबई पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने बताया कि कंचन शर्मा और उनकी मां का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, और भी लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पूछताछ का सिलसिला जारी है। आपको बता दें कि संदीप ने अपने वीडियो में कंचन की बीमारी का भी जिक्र किया था, उन्हें लगता था कि उनकी पत्नी दिमागी रूप से बीमार हैं।

सुशांत और अक्षय के साथ कर चुके हैं काम

बता दें कि संदीप नाहार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में संदीप ने छोटू भैया का किरदार निभाया था। फिल्म ‘केसरी’ में वो सैनिक बने थे। कई टीवी धारावाहिकों में भी संदीप ने काम किया था। संदीप नाहर एएलटी बालाजी की ‘कहने को हमसफर हैं’ में भी दिखाई दिए थे। बड़े पर्दे पर आखिरी बार संदीप साल 2019 में ही रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा और बादशाह की फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ में नजर आए थे।