CWG 2022 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी-‘आप सिर्फ मेडल नहीं देते, एक भारत, श्रेष्ठ भारत को भी सशक्त करते हैं’

CWG 2022 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी-‘आप सिर्फ मेडल नहीं देते, एक भारत, श्रेष्ठ भारत को भी सशक्त करते हैं’

नई दिल्ली. राष्ट्रमंडल खेलों( Commonwealth Games-2022 ) में जबर्दस्त प्रदर्शन करके भारत का गौरव बढ़ाने वाले भारतीय दल से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी उपस्थित थे। इससे पहले मोदी ने कहा-खेलों में हमारे एथलीटों की उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व है। अपने आवास पर भारत के राष्ट्रमंडल खेलों के 2022 दल के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। यह मुलाकात इसलिए भी यादगार रहेगी, क्योंकि देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भी शुरू हुआ है।

लोग यहां रतजगा कर रहे थे

मोदी ने कहा-पिछले कुछ हफ्तों में देश ने खेल के मैदान में दो बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की है। कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन  के साथ-साथ देश ने पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया, न केवल सफल आयोजन किया बल्कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। 2 दिन बाद देश आजादी के 75 वर्ष पूरा करने वाला है। एक गर्व की बात है कि देश आप सभी की मेहनत से एक प्रेरणादायक उपलब्धि के साथ आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर रहा है। पिछली बार की तुलना में इस बार हमने 4 नए खेलों में जीत का नया रास्ता बनाया है। लॉन बाउल्स से लेकर एथलेटिक्स तक, अभूतपूर्व प्रदर्शन रहा है। इस प्रदर्शन से देश में नए खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बहुत बढ़ने वाला है। आप सभी तो वहां मुकाबला कर रहे थे, लेकिन यहां करोड़ों भारतीय रतजगा कर रहे थे। देर रात तक आपके हर एक्शन, हर मूव पर देशवासियों की नज़र थी। बहुत से लोग अलार्म लगाकर सोते थे कि आपके प्रदर्शन का अपडेट लेंगे।

मीट द चैम्पियन
पिछली बार मैंने आपसे देश के 75 स्कूलों, शिक्षण संस्थानों में जाकर बच्चों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया था। ‘मीट द चैंपियन’ अभियान के तहत अनेक साथियों ने व्यस्तताओं के बीच ये काम किया भी है। इस अभियान को जारी रखें। मुझे खुशी है कि खेलो इंडिया के मंच से निकले अनेक खिलाड़ियों ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नए टैलेंट की खोज और उनको पोडियम तक पहुंचाने के हमारे प्रयासों को हमें और तेज करना है। आप सभी का जिला, राज्य, भाषा भले कोई भी हो, लेकिन आप भारत के मान, अभिमान के लिए, देश की प्रतिष्ठा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं।

तिरंगे की ताकत क्या होती है
आपकी भी प्रेरणा शक्ति तिरंगा है और तिरंगे की ताकत क्या होती है, ये हमने कुछ समय पहले ही यूक्रेन में देखा है। आप सभी देश को सिर्फ एक मेडल नहीं देते, सेलिब्रेट करने का, गर्व करने का अवसर ही नहीं देते, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी सशक्त करते हैं।आप खेल में ही नहीं, बाकी सेक्टर में भी देश के युवाओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं।

बेटियों का प्रदर्शन
अपनी बेटियों के प्रदर्शन से तो पूरा देश उत्साहित है। बॉक्सिंग हो, जूडो हो, कुश्ती हो, जिस प्रकार बेटियों ने डॉमिनेट किया, वो अद्भुत है। आप छोड़ रहे हैं। हॉकी में जिस प्रकार हम अपनी लेगेसी को फिर हासिल कर रहे हैं, इसके लिए दोनों टीमों के प्रयास, उनकी मेहनत, उनके मिजाज उसकी बहुत-बहुत सराहना करता हूं। इस बार का हमारा जो प्रदर्शन रहा है, उसका ईमानदार आंकलन सिर्फ मेडल की संख्या से संभव नहीं है। हमारे कितने खिलाड़ी इस बार neck to neck compete किया है, ये भी अपने आप में किसी मेडल से कम नहीं है। कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने से पहले मैंने आप सभी से कहा था कि जब आप लौटेंगे तो हम सभी मिलकर विजयोत्सव मनाएंगे। मेरा विश्वास था कि आप विजयी होकर आने वाले हैं और मेरा मैनेजमेंट भी था कि कितनी ही व्यस्तता होगी, आप लोगों के बीच समय निकालूंगा और विजयोत्सव मनाऊंगा। बीते कुछ हफ्तों में देश ने खेल के मैदान में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ-साथ देश ने पहली बार Chess Olympiad का आयोजन किया है।

pic.twitter.com/IpP9N9NaHJ

भारत ने जीते हैं 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज
बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य सहित 61 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। 28 जुलाई से 8 अगस्त तक, लगभग 200 भारतीय एथलीटों ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में 16 विभिन्न खेलों में पदक के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें कुश्ती(Wrestling) छह गोल्ड सहित 12 मेडल के साथ पदक तालिका में टॉप पर रही, जबकि भारोत्तोलन(weightlifting) में 10 पदक मिले।

भारत ने अपने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में अब तक का अपना पांचवां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ कुल 101 पदक है। यह प्रदर्शन 2010 में भारत में ही आयोजित गेम्स में किया गया था। मेगा इवेंट का एक प्रमुख आकर्षण निकहत ज़रीन द्वारा स्वर्ण पदक हासिल करना रहा। महिलाओं के 50 किग्रा लाइट फ्लाईवेट वर्ग के फाइनल में पदक जीतने के बाद, जरीन ने कहा कि वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उत्साहित हैं। वह अपने मुक्केबाजी दस्ताने पर अपना ऑटोग्राफ लेंगी।

भारतीय स्टार मुक्केबाज और विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने महिलाओं के 50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) के फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की कार्ली एमसी नौल को हराया था। जरीन ने अपने ‘विश्व चैंपियन’ के दर्जे को बरकरार रखा, क्योंकि वह तीनों राउंड में कार्ली पर हावी रही। प्राप्त अंकों के आधार पर उसने 5-0 से जीत दर्ज की।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सोमवार(8 अगस्त) को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में शानदार समापन समारोह के साथ समापन हुआ था। राष्ट्रमंडल खेलों का झंडा विक्टोरिया के गवर्नर को भेंट किया गया। ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य 2026 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का अगला मेजबान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...