सिंगर KK के चेहरे और सिर पर दिखे चोट के निशान, कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR

सिंगर KK के चेहरे और सिर पर दिखे चोट के निशान, कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR

केके (KK) के नाम से मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ (Singer Krishnakumar Kunnath) की मौत के मामले में कोलकाता पुलिस ने अप्राकृतिक मौत (Unnatural death) का मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि सिंगर केके के चेहरे और सिर पर चोट के निशान दिखे थे, जिसके बाद पुलिस ने न्यू मार्केट थाने में मामला दर्ज किया है।

चेहरे और सिर में चोट के निशान: गायक केके मंगलवार, 31 मई को कोलकाता में एक शो से लौटने के बाद न्यू मार्केट थाना क्षेत्र के ग्रैंड होटल (Grand Hotel) में गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसके चेहरे और सिर में चोट के निशान हैं।

कोलकाता जेसीपी (क्राइम) पहुंचे ग्रैंड होटल: सिंगर केके की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए बुधवार को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल (SSKM Hospital) में पोस्टमार्टम किया जाएगा। साथ ही पुलिस ग्रांड होटल में सीसीटीवी फुटेज (CCTV) की जांच करेगी और होटल के कर्मचारियों और कार्यक्रम के आयोजकों से पूछताछ करेगी। कोलकाता के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा को द ओबेरॉय ग्रैंड में पहुंचते देखा गया, जहां गायक केके ठहरे हुए थे।

आयोजकों से की थी शिकायत: मंगलवार को संगीत कार्यक्रम में भाग लेने वाले कुछ श्रोताओं के अनुसार, इनडोर नज़रूल मंच ऑडिटोरियम में बहुत भीड़ थी और एयर-कंडीशन भी ठीक से काम नहीं कर रहा था। पसीने से लथपथ केके मंच पर गर्मी महसूस कर रहे थे और यहां तक ​​कि उन्होंने आयोजकों से उन पर रोशनी कम करने के लिए कहा था। बताया जाता है कि मंच के आसपास भीड़ होने की शिकायत उन्होंने आयोजकों से भी की थी।

डॉक्टर बोले- हम नहीं कर सके इलाज: पीटीआई से बात करते हुए अधिकारियों ने बताया कि सिंगर केके अपने होटल पहुंचने के बाद घबराहट के साथ शरीर में काफी ‘भारीपन’ महसूस कर रहे थे और फिर थोड़ी देर बाद वह ही गिर पड़े। वही पीटीआई से बातचीत में एक डॉक्टर के हवाले से कहा गया है, ‘केके को रात करीब 10 बजे अस्पताल लाया गया था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम उनका इलाज नहीं कर सके।

क्या बोली सीएम ममता बनर्जी: केके के निधन पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घोषणा की कि, कोलकाता पुलिस गायक केके के पार्थिव शरीर के कोलकाता हवाईअड्डे पर पहुंचने पर उन्हें बंदूकों की सलामी देगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related