देश में तेजी से बढ़ रहे ओमिक्रोन के मामले, संक्रमितों की संख्या 1,525 हो गई , जानें- अन्य राज्यों का हाल

देश में तेजी से बढ़ रहे ओमिक्रोन के मामले, संक्रमितों की संख्या 1,525 हो गई , जानें- अन्य राज्यों का हाल

नई दिल्ली, Omicron Updates: देश में ओमिक्रोन ने अब रफ्तार पकड़ ली है। ओमिक्रोन के मामलों में तेजी से कोरोना के नए केस भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार को देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामलों की संख्या बढ़कर 1,525 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ओमिक्रोन के नए मामलों को दर्ज किया गया है। मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रोन से संक्रमित हुए 560 लोग या तो स्वस्थ हो गए हैं, या देश से चले गए हैं। ओमिक्रोन के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र और दिल्ली में सामने आए हैं।

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 27,553 हजार के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में रविवार को कोरोना के 27,553 नए मामले सामने आए तथा 284 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या और बढ़ गई। पिछले 24 घंटे के दौरान 9249 मरीजों को डिसचार्ज किया गया। देश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,22,801 हो गई है।

केंद्र ने राज्यों से कहा- स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाएं

कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में केंद्र ने राज्यों को सलाह दी है कि वे स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अस्थाई अस्पतालों की संख्या को बढ़ाएं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को होम आइसोलेशन में मरीजों की निगरानी के लिए विशेष टीमों का गठन करने का भी सुझाव दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related