Chandra Grahan 2022: भारत में सबसे पहले यहां दिखेगा चंद्र ग्रहण, किस राशि पर कैसा होगा असर?

Chandra Grahan 2022: भारत में सबसे पहले यहां दिखेगा चंद्र ग्रहण, किस राशि पर कैसा होगा असर?

उज्जैन. 8 नवंबर, मंगलवार को होने वाल चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) भारत के अलग-अलग हिस्सों में कहीं पूर्ण रूप से तो कहीं आंशिक रूप से दिखाई देगा। इस दिन चंद्रोदय के साथ ग्रहण भी दिखाई देने लगेगा, इसलिए भारत में इसके धार्मिक नियम जैसे सूतक आदि माने जाएंगे। भारत में सबसे पहले चंद्र ग्रहण अरूणाचल प्रदेश के ईटा नगर में दिखाई देगा। ग्रहण का समापन शाम 6.19 पर होगा। आगे जानिए 8 नवंबर को होने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में खास बातें…

यहां दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण (Where will the total lunar eclipse be visible in India?)
भारत के ईटानगर, कोलकाता, भुवनेश्वर, पटना, रांची और कटक में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। ईटानगर में शाम 4.23, कोलकाता में 4.52, भुवनेश्वर में 5.05, पटना में 5.00, रांची में 5.03 और कटक में 5.05 से दिखाई देगा।

यहां दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण? (Where will the partial lunar eclipse be visible in India?)
भारत के अलग शहरों में चंद्र ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा। जानें भारत के किस शहर में चंद्र ग्रहण कितनी बजे दिखाई देगा शुरू होगा…
लखनऊ- शाम 5.16
रायपुर- 5.21
देहरादून- 5.22
दिल्ली- 5.28
अमृतसर- 5.32
भोपाल- 5.36
जयपुर- 5.37
चेन्नई- 5.38
हैदराबाद- 5.40
उज्जैन- 5.42
इंदौर- 5.43 
बेंगलुरू- 5.49
उदयपुर 5.49
गांधीनगर- 5.55
मुंबई- 6.01

कब से कब तक रहेगा सूतक काल? (Chandra Grahan Sutak Kaal Timing)
धर्म ग्रंथों के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले से माना जाता है। इस दृष्टिकोण से 8 नवंबर को होने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 7.23 से शुरू हो जाएगा और ग्रहण के समाप्त होने के साथ ही सूतक का समापन भी हो जाएगा। भारत के अलावा ये चंद्र ग्रहण दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और रूस के कुछ हिस्सों दिखाई देगा। 

किस राशि पर कैसा होगा चंद्र ग्रहण का असर? (What will be the effect of lunar eclipse on which zodiac sign?)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, 8 नवंबर को होने वाले चंद्र ग्रहण मेष राशि में होगा। इसका प्रभाव सभी लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। किसी के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा तो किसी के लिए अशुभ।

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा चंद्र ग्रहण
मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि वाले लोगों के लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ फल देने वाला रहेगा। इन लोगों को धन लाभ के साथ साथ मान-सम्मान भी मिलेगा। इस दौरान ये जो भी काम करेंगे, इन्हें सफलता प्राप्त होगी।

इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क
मेष, वृष, कन्या और वृश्चिक राशि वाले लोगों को चंद्र ग्रहण से नुकसान होने के योग बन रहे हैं। इन्हें काफी सतर्क रहना होगा। ये लोग कोई जोखिम भरा काम न करें। इनकी छोटी-सी लापरवाही इन्हें बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Steden vol snelheid en avontuur met City Mega Garage Hot Wheels

De Ultieme Race-ervaring met City Mega Garage Hot Wheels ...

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...