Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

भोपाल, 29 अप्रैल 2021

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा की भारत बायोटेक और SII दोनों कंपनियों से संपर्क के बाद पता चला है कि हमें 1 मई को वैक्सीन डोज़ उपलब्ध नहीं हो पाएंगी जिसके चलते 1 मई से 18 साल से ज्यादा आयु के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू नहीं किया जा सकेगा। जैसे ही वैक्सीन प्राप्त होगी, टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। संभावनाएं हैं कि 3 मई के आस-पास हमें वैक्सीन प्राप्त होगी, उस हिसाब से हम टीकाकरण अभियान को अंतिम रूप देंगे। धैर्य रखने की आवश्यकता है, सभी को निशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी।
इधर मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं स्वस्थ हो रहे मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। राज्य में कोरोना की स्थिति और व्यवस्थाओं की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी के निरंतर प्रयासों तथा जनता के सक्रिय सहयोग से अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। जनता कर्फ्यू का प्रभाव प्रदेश में दिखने लगा है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 94 हजार से अधिक हो गई थी, जो अब 92 हजार 77 रह गई है। पिछले 24 घंटे में 13 हजार 363 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में 696 की कमी आई है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की कोरोना पॉजिटिविटी रेट में भी निरंतर गिरावट आ रही है। प्रदेश का साप्ताहिक औसत पॉजिटिविटी रेट 22.7 प्रतिशत रह गया है। प्रदेश में 15 अप्रैल को 55 हजार 694 और 22 अप्रैल को 84 हजार 957 सक्रिय मरीज थे, वहीं 29 अप्रैल को 92 हजार 77 सक्रिय मरीज हैं।
जिले वार समीक्षा में पाया गया कि भोपाल में सर्वाधिक 1811 नए कोरोना प्रकरण आए हैं। इंदौर में 1789, ग्वालियर में 920, जबलपुर में 741, रीवा में 348, उज्जैन में 308 तथा रतलाम में 296 नए कोरोना प्रकरण आए हैं।
मुख्यमंत्री चौैहान ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता निरंतर बढ़ रही है। हवाई मार्ग, रेल मार्ग एवं सड़क मार्ग तीनों से ऑक्सीजन मध्यप्रदेश आ रही है। प्रदेश को 28 अप्रैल को 568 मीट्रिक टन से ज्यादा ऑक्सीजन प्राप्त हुई।