रोहित को लेकर बयान देने वाली कांग्रेस नेता ने अब विराट कोहली के तारीफों का बांधा पुल

रोहित को लेकर बयान देने वाली कांग्रेस नेता ने अब विराट कोहली के तारीफों का बांधा पुल

कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद, जो हाल ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर टिप्पणी करके विवादों में आ गई थीं, अब पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ कर रही हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली की प्रशंसा की और उनके ऐतिहासिक रिकॉर्ड को लेकर खुशी जाहिर की।

रोहित पर बयान से उठा विवाद
शमा मोहम्मद ने कुछ दिन पहले रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वे “मोटे हैं” और उन्हें वजन कम करने की जरूरत है। उन्होंने उन्हें भारत का सबसे “अप्रभावी कप्तान” तक कह दिया। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई, जिसके बाद उन्होंने अपना ट्वीट हटा लिया और सफाई दी कि यह बॉडी शेमिंग नहीं थी, बल्कि सिर्फ एक खिलाड़ी की फिटनेस पर सामान्य टिप्पणी थी।

विराट को लेकर क्या कहा?
रोहित पर दिए गए बयान से विवाद बढ़ने के बाद, शमा मोहम्मद ने अब विराट कोहली पर एक सकारात्मक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई। विराट कोहली ने क्या कमाल का प्रदर्शन किया! 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली और आईसीसी नॉकआउट मैचों में 1000 रन पूरे करने के लिए उन्हें बड़ा शाउटआउट!”

इसके अलावा, न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल जीता। मैं विराट कोहली को 84 रन बनाने के लिए बधाई देती हूं… मैं बहुत उत्साहित हूं और फाइनल का इंतजार कर रही हूं।”

विराट की दमदार पारी
मंगलवार को दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने 84 रनों की शानदार पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

अब टीम इंडिया का सामना फाइनल में दक्षिण अफ्रीका या न्यूजीलैंड से होगा। इन दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल आज पाकिस्तान के लाहौर में खेला जाएगा। भारत के क्रिकेट प्रेमी अब फाइनल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा से फिर से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...