Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

नई दिल्ली, 6 फरवरी 2021

कांग्रेस ने शनिवार को उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 5 वार्डों में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस की दिल्ली कांग्रेस कमेटी ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम की दो और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पांच उम्मीदवारों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

कांग्रेस ने त्रिलोकपुरी ईस्ट(सुरक्षित) से बालकृष्ण, कल्याणपुरी से धर्मपाल मौर्य, चौहान बनगेर(सीलमपुर-55) से चौधरी जुबेर अहमद, रोहिणी-सी(बबाना) से मेवाती बरवाला और शालीमार बाग नॉर्थ से ममता को टिकट दिया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने भी आज अपने उम्मदीवारों की सूची जारी की है। सीलमपुर विधानसभा और बवाना विधानसभा से आप की सीट पर विधायक रह चुके दो नेताओं को निगम का उपचुनाव लड़ने का मौका मिला है।

उत्तरी दिल्ली में वार्ड नंबर 32एन (रोहिणी-सी) से राम चंदर, उत्तरी दिल्ली में वार्ड नंबर 62एन (शालीमार बाग उत्तरी) से सुनीता मिश्रा, पूर्वी दिल्ली में वार्ड नंबर 02-ई (त्रिलोकपुरी) से विजय कुमार, पूर्वी दिल्ली में वार्ड नंबर 08-ई (कल्याणपुरी) से धीरेंद्र कुमार, पूर्वी दिल्ली में वार्ड नंबर 41-ई (चौहान बांगर) से मो. इशरक खान को उम्मीदरवार बनाया गया है।

मोहम्मद इशराक खान जो सीलमपुर के पूर्व एमएलए थे उन्हें चौहान बांगर वार्ड से टिकट मिला है और राम चंद्र जो बवाना के पूर्व एमएलए थे, उन्हें रोहिणी सी वार्ड से टिकट दिया गया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की दो और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 28 फरवरी को मतदान होगा। इन सभी सीटों पर उम्मीदवार 8 फरवरी तक नामांकन करा सकेंगे। 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 13 फरवरी नाम वापस लिया जा सकेगा।