Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

देहरादून, 4 जुलाई 2021

उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा के खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ले ली। इसके साथ ही धामी ने अपनी कैबिनेट में सभी पुराने चेहरों को जगह दी है। सभी 11 कैबिनेट मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इधर, शपथ लेते ही नए मुख्यमंत्री ने नौकरशाही से लेकर अपनी कैबिनेट को साफ संकेत दिए कि राज्यहित में जो भी सही होगा उस पर कार्य किया जाएगा।

भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में नेता चुने गए पुष्कर सिंह धामी आज यानी रविवार की शाम पांच बजे के बाद  राजभवन में आयोजित एक समारोह में उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री की पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें शपथ दिलाई। धामी के साथ उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों के रूप में सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुपाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, गणेश जोशी ने कैबिनेट मंत्री और डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्य, यतीश्वरानंद राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। यानी पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के कार्यकाल के मंत्रिपरिषद को रिपीट किया गया है।  इससे पहले धामी के विधायक दल का नेता चयनित किए जाने से नाराज विधायकों को मनाने का दौर पूरे दिन भर चलता रहा। इसका असर ये हुआ कि नाराज विधायक शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच गए थे।

विधायक पुष्कर धामी उत्तराखंड के सबसे कम उम्र वाले मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया। वह 45 साल की उम्र में सीएम बने। इससे पहले रमेश पोखरियाल निशंक 49 साल की उम्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने थे। 70 विधानसभा सीट वाले उत्तराखंड में 57 विधायक भाजपा के हैं। साढ़े चार साल में भाजपा ने तीसरा सीएम दिया है। इससे पहले आज सुबह से पुष्कर सिंह धामी निवर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भागीरथीपुरम स्थित आवास, पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूरी के बसन्त विहार स्थित आवास पर, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर गए। उन्होंने इन पूर्व सीएम से शिष्टाचार भेंट की। इधर, धामी के मुख्यमंत्री की शपथ के साथ ही तीरथ सरकार के सभी पुराने चेहरों को शपथ दिलाई गई। इनमें कथित नाराज चल रहे कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, विशन सिंह चुफाल, सतपाल महाराज समेत अन्य 11 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।