सीएम आवास पर तोड़फोड़ को लेकर बोले केजरीवाल, इस तरह की गुंडागर्दी सही नहीं; देश के लिए जान भी दे सकता हूं

सीएम आवास पर तोड़फोड़ को लेकर बोले केजरीवाल, इस तरह की गुंडागर्दी सही नहीं; देश के लिए जान भी दे सकता हूं

नई दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर बुधवार को हुए हमले को लेकर भाजपा की कड़ी आलोचना की है। अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमारे में आवास पर हमला किया। तोड़फोड़ की गई। इस तरह की गुंडागर्दी सही नहीं है। क्या ऐसे देश आगे बढ़ेगा? नहीं ना?। केजरीवाल ने कहा कि देश के लिए हमारी जान भी हाजिर है। मैं महत्वपूर्ण नहीं हूं। देश महत्वपूर्ण है। आइए सब मिलकर देश के लिए काम करें।

केजरीवाल ने कहा कि मिलजुल कर ही देश के विकास किया जा सकता है। 75 साल वैसे भी घटिया राजनीति के चक्कर में लोगों ने समय बर्बाद कर दिया। अगर देश की सत्ताधारी और सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के ही लोग देश की राजधानी में इस तरह की गुंडागर्दी करेंगे तो युवाओं के बीच क्या संदेश जाएगा। इस तरह से देश की तरक्की नही हो सकती।

वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला व तोड़फोड़ के आरोप में आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा कि उसे दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है, मामले की जांच एसआईटी से कराई जाए।

केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है भाजपा: सिसोदिया

सीएम आवास पर हमले के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में हार के बाद भाजपा बौखला गई है। इसलिए मुख्यमंत्री आवास पर हमला करवाया है। भाजपा राजनीतिक स्तर केजरीवाल को खत्म करना चाहती है, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पा रही है, जिसके बाद इस स्तर पर उतर आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है, लेकिन चाहे जो कुछ कर ले केजरीवाल का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।

बता दें कि  फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को दिल्ली में मनोरंजन कर मुक्त करने की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया था। आरोप है कि प्रदर्शन करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुलिस के बैरिकेड हटाते हुए मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गए और गेट के कुछ हिस्से को केसरिया रंग से पोत दिया। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और बूम बैरियर को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या सहित अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई, बाद में सभी को छोड़ दिया गया। आम आदमी पार्टी ने इससे संबंधित वीडियो भी जारी किया है। जिसमें कुछ लोग तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related