Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

मुंबई, 14 मई 2021

चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने पिछले साल फरवरी में भारत में भी दस्तक दी। जिसकी वजह से अब तक 2.62 लाख लोगों ने जान गंवाई है, जिसमें कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल है। खासतौर पर 2020 बॉलीवुड के लिए काफी बुरा रहा। इस बीच शुक्रवार को किसी ने सोशल मीडिया पर ये खबर फैला दी कि एक्टर परेश रावल का निधन हो गया है। जिसके बाद ये न्यूज ट्रेंड करने लगी, हालांकि कुछ ही देर बाद ये खबर गलत निकली।

सुबह 7 बजे ही उड़ा दी अफवाह

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने परेश रावल की फोटो डालते हुए लिखा कि आज दिनांक 14/5/2021 को सुबह 7 बजे फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे परेश रावल जी की मृत्यु हो गई। इसके बाद ये खबर तेजी से वायरल हुई और लोग बिना सच्चाई जाने इसे शेयर करने लगे। कुछ ही देर बाद परेश के करीबियों तक भी ये जानकारी पहुंची और वो भी उनके पास फोन करके हाल चाल जानने लगे, तब जाकर इस मामले की पूरी सच्चाई पता चली।

ट्विटर पर दिया मजेदार जवाब

परेश रावल ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा था, तो वो विलेन का ही रोल करते थे, लेकिन अब वो ज्यातार कॉमेडी फिल्मों में ही नजर आते हैं। इसके अलावा वो दोस्तों के साथ भी हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं। जब उनके करीबियों ने उन्हें फोन करके निधन की अफवाह बताई तो वो हंसने लगे। साथ ही उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि वो एकदम फिट हैं। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में अफवाह फैलाने वालों को जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि गलतफहमी के लिए माफी चाहता हूं, क्योंकि मैं सुबह 7 बजे सो गया था।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

आपको बता दें कि मार्च में परेश रावल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उनका इलाज हुआ और वो ठीक हो गए। अभी वो पूरी तरह से फिट हैं। वहीं फिल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वो हंगामा 2 पर काम कर रहे हैं, जिस वजह से उनकी ओर डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी फिर से धमाल मचाएगी। इसके अलावा राकेश ओम प्रकाश मेहर की फिल्म तूफान 21 मई को रिलीज होने वाली है, जिसमें फरहान अख्तर के साथ परेश भी नजर आएंगे।