Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

लखनऊ, 10 अक्टूबर 2021

भाजापा ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी और तेज कर दी है। शनिवार को ब्रज और कानपुर क्षेत्र के भाजपा के सांसद व विधायक गणों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इस मौके पर उन लोगों को चुनावी टिप्स भी दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए सकारात्मक भाव और बेहतर समन्वय के साथ टीम वर्क’ करने का मंत्र दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बीते साढ़े चार वर्ष में हर विधानसभा क्षेत्र में कुछ न कुछ खास हुआ है। किसान, महिला, नौजवान सरकार की नीतियों के आधार रहे हैं। जरूरत है कि संगठन के दिशा-निर्देश के अनुरूप पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए एक टीम के रूप में चुनाव मे आएं, निश्चित ही जीत हमारी होगी।

बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की मैजूदगी भी रही।

जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र में एक भी किसान का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। यही नहीं, किसान हित को ²ष्टिगत रखते हुए सरकार ने पराली जलाने के एवज में दर्ज मुकदमों को वापस ले रही है और अब किसानों के बकाये बिजली बिल पर ब्याज माफी सहित एकमुश्त समाधान की योजना बहुत जल्द लागू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर के तीन प्रमुख नोड कानपुर क्षेत्र में आते हैं तो बुंदेलखंड के लिए बीते साढ़े चार साल आशाओं-अपेक्षाओं की पूर्ति के लिहाज से ऐतिहासिक रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में अवैध बूचड़खाने चलते थे तो गो-तस्करी भी उद्योग की तरह फल-फूल रही थी। हमारी सरकार ने इन दोनों कार्यों पर प्रभावी रोक लगाई।

प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने दिसंबर तक डेढ़ करोड़ नए लोगों को भाजपा परिवार का हिस्सा बनाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सभी सांसदों, विधायकों, मोर्चा, प्रकोष्ठों की सहभागिता जरूरी है। हर बूथ पर सदस्यता का यह विशेष अभियान मतदाता तक सीधे पहुंच बनाने में भी सहायक होगा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताते हुए बंसल ने कहा कि विधायकों को अपने क्षेत्रों की गहन पड़ताल कर लेनी चाहिए। एक भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से न छूटे, इस का ध्यान रखना होगा। पार्टी के ‘पन्ना प्रमुख अभियान की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि बूथ समितियों की सूची अपडेट हो रही है। बूथ समिति में पहले से शामिल लोगों को हटाया नहीं जाएगा, बल्कि नए लोगों को जोड़कर और समृद्ध किया जाना है। 15 अक्टूबर तक पन्ना प्रमुख बनने का अभियान चल रहा है। इसमें सभी विधायकों की सक्रियता होनी जरूरी है।

बंसल ने कहा कि संगठन और सरकार के समन्वय के साथ आगामी चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहरायेगी। सांसदों और विधायकों को संगठन के सभी मोचरें, प्रकोष्ठों से समन्वय बनाकर काम करने पर जोर देते हुए बंसल ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र की अपनी विशिष्टता है, अपनी जरूरतें हैं, संगठन की रणनीति इसी के अनुरूप होगी। बेहतर परिणाम के लिए जरूरी है कि हम एक टीम वर्क के रूप में काम करते रहें।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पूरे देश की निगाह उत्तर प्रदेश पर है। लोग प्रदेश को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। हमारी छोटी-छोटी बातों को भी लोग बड़ा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हम राष्ट्र के लिए काम करने वाले लोग हैं। हमारी एकता ही हमारी मजबूती है।