बिहार में नगरपालिका चुनाव को लेकर आम वोटरों से जुड़ने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कई नई पहल की है। आम लोगों की शिकायतों को लेने के लिए ‘समाधान’ पोर्टल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कॉल सेंटर बनाकर भी शिकायतें प्राप्त करने की पहल हुई है। साथ ही आयोग ने अपनी वेबसाइट को भी यूजर फ्रेंडली बनाने का प्रयास किया है।
नगर पालिका चुनाव से संबंधित शिकायत या सुझाव ‘समाधान’ पोर्टल पर भेज सकते हैं। इन शिकायतों पर हो रही कार्रवाई की मॉनिटरिंग के लिए भी मुख्यालय स्तर पर तैयारी है। इसके लिए लोक शिकायत निवारण कोषांग का गठन किया गया है। कोषांग के अधिकरी देखते हैं कि तय समय में जिलों के अधिकारी शिकायतों का निपटरा कर रहे हैं या नहीं। आयोग ने कॉल सेंटर के माध्यम से भी शिकायतें व सुझाव लेने की व्यवस्था की है।
शिकायतों को दर्ज करने के लिए दस अंकों वाले नंबर 18003457243 की व्यवस्था गई है। यहां कॉल रिकॉर्डिंग की भी व्यवस्था है। यहां प्राप्त शिकायतों को निराकरण के लिए जिलों में भी भेजा जाएगा। आयोग ने अपनी वेबसाइट www.sec.bihar.gov.in का संचालन आसान किया है। वेबसाइट पर ‘महत्वपूर्ण सूचना’ और ‘मतदाता कॉर्नर’ बनाया गया है जिसमें जाकर जरूरी जानकारी ली जा सकती है। यहां भी सुझाव दिये जा सेकेंगे।




