Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

नई दिल्ली, 6जनवरी 2021

कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच पार्टी के लिए अब बिहार से एक झटका देने वाली बड़ी खबर आई है। दरअसल बिहार कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक भरत सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में कांग्रेस के 11 विधायक किसी भी वक्त पार्टी छोड़ सकते हैं। हालांकि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने भरत सिंह के इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि बिहार में पार्टी एकजुट है। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 19 विधायक जीतकर आए हैं।

कांग्रेस नेता भरत सिंह ने अपने दावे में कहा, ‘बिहार में जीते पार्टी के 19 विधायकों में से 11 विधायक ऐसे हैं, जो विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में नहीं थे, लेकिन चुनाव जीत गए। इन लोगों ने पैसे देकर पार्टी का टिकट खरीदा और विधायक बन गए। एनडीए के नेता बिहार विधानसभा के अंदर संख्याबल के मामले में खुद को मजबूत करना चाहते हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा भी उन लोगों में शामिल हैं जो पार्टी को तोड़ना चाहते हैं। ये 11 विधायक किसी भी वक्त कांग्रेस छोड़कर जेडीयू में शामिल हो सकते हैं।’

पूर्व विधायक भरत सिंह ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, ‘इन 11 विधायकों को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के सीनियर नेता सदानंद सिंह तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार में अभी एमएलसी के पद के लिए राज्यपाल की तरफ से नामांकन होना बाकी है। मदन मोहन झा और सदानंद की नजर विधान परिषद की सीट पर है। ये तीनों नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।