Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

वाराणसी, 1 अक्टूबर 2021

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने प्रचार अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से करेगी। 10 अक्टूबर को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा के साथ चुनाव अभियान का बिगुल फूंकेंगी। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से निर्देश मिलने के बाद वाराणसी में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां जोर-शोर शुरू कर दी है। पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं को यहां बुलाया जा रहा है।

प्रियंका गांधी के अभियान की शुरुआत पहले दो अक्टूबर को होनी थी। माना जा रहा है कि पितृपक्ष के कारण इसे टालकर नवरात्र में कराने का फैसला लिया गया है। वाराणसी आगमन पर प्रियंका गांधी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन का भी कार्यक्रम है। नवरात्र होने के कारण उन्हें दुर्गा मंदिर में भी दर्शन कराने की योजना बन रही है।

2022 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान की इस पहली जनसभा में कांग्रेसियों से जीजान से जुटने का आह्वान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सभी जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों से अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ आकर जनसभा को सफल बनाएं। बताया जा रहा है कि जनसभा के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में अपना दमखम दिखाकर प्रियंका यह संदेश देना चाह रही हैं कि भाजपा से कोई लड़ सकता है तो वह कांग्रेस ही है।

हफ्ते में पांच दिन यूपी में बिताएंगी

मिशन 2022 के लिए प्रियंका गांधी ने बड़ी तैयारी की है। कांग्रेस ने अभियान के लिए रणनीति भी तय कर ली है। अब प्रियंका गांधी हफ्ते में पांच दिन यूपी में ही बिताएंगी। प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी यूपी में चुनावी तैयारियों को परखेंगी। वह बैठकें, रैलियां और जनसंपर्क करेंगी। कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए जो रणनीति तैयार की है उस पर वह हर पल नजर रखेंगी।

वाराणसी से होगा चुनावी प्रतिज्ञाओं का ऐलान

10 अक्टूबर को वाराणसी में बड़ी रैली करके कांग्रेस की ‘चुनावी प्रतिज्ञा’ का ऐलान करेंगी। वाराणसी की रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ‘चुनावी प्रतिज्ञाएं’ जनता के सामने रखेंगी। 17 अक्टूबर से कांग्रेस की ओर से प्रदेश भर में ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ की शुरुआत की जाएगी। यूपी में कुल 4 ‘प्रतिज्ञा यात्राएं’ निकाली जाएंगी। हर एक यात्रा के पहले प्रियंका की एक रैली होगी। ये प्रतिज्ञा यात्राएं लगभग एक महीने तक चलेंगी। इसका समापन लखनऊ में एक महारैली के साथ होगा। महारैली लखनऊ में 19 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

प्रत्याशियों पर भी मंथन जारी, मांगा गया प्रस्ताव

लखनऊ दौरे पर आईं प्रियंका गांधी ने टिकटों को लेकर प्रदेश इलेक्शन कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी के साथ बैठकें भी की हैं। इसमें सहमति बनी कि पहली लिस्ट दिवाली के पहले जारी की जाएगी। सभी जिला और शहर इकाइयों से दावेदारों के प्रस्ताव मांगने को कहा गया है। इलेक्शन कमिटी इन्हें शॉर्टलिस्ट कर स्क्रीनिंग कमिटी को भेजेगी। मीटिंग के दौरान कांग्रेस महासचिव ने जमीनी स्तर से जानकारी जुटाने के लिए जिला स्तर पर वॉर रूम स्थापित करने के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि वॉर रूम में चुनावी रणनीति के तहत आकस्मिक मुद्दों पर त्वरित निर्णय लिया जा सकेगा।

दलितों और मुसलमानों पर फोकस

यूपी चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने दलितों और मुसलमानों पर फ़ोकस किया है। ये पार्टी के परंपरागत वोटर रहे लेकिन धीरे धीरे इनका कांग्रेस से मोहभंग हो गया। अब पार्टी से फिर से पुराने फ़ार्मूले पर क़िस्मत आज़माना चाहती है। पहले दलित आ गए तो मुसलमान आ जायेंगे और फिर अगर ये दोनों पार्टी के साथ हुए तो ब्राह्मण अपने आप आ सकते हैं। पार्टी की बदली हुई रणनीति पर प्रियंका ने सोशल मीडिया में बीजेपी से मुक़ाबले के लिए हजारों कार्यकर्ताओं की टीम लगा दी है। मंत्र यही है कि हर तरह से मुक़ाबला होगा।