केंद्र की राजनीति करेंगे नीतीश कुमार? जानिए सीएम ने क्या दिया जवाब

पटना, केंद्रीय राजनीति में जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इन बातों का कोई मतलब नहीं है। कहां पर किस चीज को लेकर कौन क्या बोलते रहता है, हम देखे भी नहीं हैं। उन सब चीजों पर ध्यान देने की जरूरत भी नहीं है। उन सबको इगनोर करिये, कोई खास बात नहीं है। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद सीएम नीतीश पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

सीएम नीतीश ने कहा कि पुराने बाढ़ लोकसभा क्षेत्र में हम निजी यात्रा पर निकल रहे हैं। हम 16 साल से राज्य की सेवा कर रहे हैं। जिनलोगों ने हमें बहुत पहले सहयोग दिया है, हमें भीतर से लग रहा था कि जिसने इतना आगे बढ़ाया, सांसद बनाया, उनसे जाकर मिलें। काम तो हमलोग पूरे बिहार के लिए करते हैं, लेकिन मेरे मन में इच्छा थी कि हम एक बार जाकर उनलोगों से मिलें। भीषण गर्मी में भी हम घूम रहे हैं। हम अपना सारा काम करते रहते हैं, उसके साथ-साथ चारों तरफ जाकर घूम लेते हैं।

उन्होंने कहा कि घूमने से एक फायदा है कि बड़ी संख्या में लोगों से मुलाकात होती है। लोगों को भी खुशी होती है, हमें भी अच्छा लगता है। उसमें कुछ लोग अपनी समस्या भी बताते हैं, हम सबकी बातों को सुनते हैं। कहीं किसी इलाके के विकास के लिए भी और कुछ बात सामने आती है तो उसे देखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related