Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

लखनऊ, 1 अगस्त 2021

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह (Former UP CM Kalyan Singh) की तबीयत स्थिर बनी हुई है. रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने एसजीपीजीआई पहुंचकर कल्‍याण सिंह का हाल-चाल जाना. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक, प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि 72 घंटे के डायलिसिस के बाद तबीयत में कुछ सुधार देखा गया. उन्होंने कहा कि अगले 3 से 4 दिन कल्याण सिंह की तबीयत के लिहाज से काफी अहम है.

धीमान के मुताबिक, कल्याण सिंह की स्थिति गंभीर किन्तु नियंत्रण में है. उन्हें जीवन रक्षक संयंत्र (ventilator) पर रखा गया है. वे क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलाजी, न्यूरोलाजी, एंडोक्रिनोलॉजी एवं कार्डियालाजी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं. उनके स्वास्थ्य से संबंधित सभी पहलुओं पर बारीकी से नजर रखी जा रही हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री को 21 जून को कराया गया था भर्ती
यूपी के पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह को 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद लखनऊ के ‘डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान’ में भर्ती कराया गया था. संस्थान के अनुसार, 3 जुलाई की रात रक्तचाप अत्यधिक बढ़ने के कारण कल्‍याण सिंह को दिल का हल्का दौरा पड़ा, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था. इसके बाद चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया.

पीएम मोदी ने भी लिया था हाल-चाल
कल्याण सिंह की तबीयत को लेकर बीजेपी के बड़े नेताओं से लेकर निचले स्तर तक के कार्यकर्ता भी चिंतित हैं. पिछले महीने पीएम मोदी ने भी पूर्व सीएम से बात कर उनका हाल जाना था. इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार के मंत्री शाहनवाज हुसैन समेत कई अन्य नेता भी कल्याण सिंह से मिलने लखनऊ आ चुके हैं.