Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

दिल्ली में बड़ा बदलाव: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान भारत योजना लागू करने का किया ऐलान

दिल्ली में बड़ा बदलाव: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान भारत योजना लागू करने का किया ऐलान

नई दिल्ली: दिल्ली की सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में दिल्ली सरकार ने अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) को लागू करने की घोषणा कर दी है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा।

18 मार्च से दिल्ली में लागू होगी योजना
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार 18 मार्च को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करेगी। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा भी मौजूद रहेंगे। इस समझौते के साथ ही दिल्ली देश का 35वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन जाएगा, जहां यह योजना लागू होगी।

इस मौके पर पांच परिवारों को प्रतीकात्मक रूप से आयुष्मान भारत कार्ड दिए जाएंगे, जिससे वे इस योजना के लाभार्थी बन जाएंगे। इससे पहले, दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने अपनी स्वयं की स्वास्थ्य योजना चला रखी थी और केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को लागू करने से इनकार कर दिया था।

दिल्ली के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ
आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। वर्तमान में देशभर में 55 करोड़ से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। केंद्र सरकार ने 29 अक्टूबर 2024 को इस योजना का दायरा बढ़ाकर 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को शामिल कर दिया था। बीजेपी सरकार के इस फैसले से दिल्ली में लाखों लोगों को फायदा होगा, खासकर वे लोग जो महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं।

महिला समृद्धि योजना के बाद आयुष्मान भारत लागू
बीजेपी सरकार ने हाल ही में महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने वाली ‘महिला समृद्धि योजना’ को भी मंजूरी दी थी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) को इस योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिली और अब इसका लाभ महिलाओं को मिलने लगा है। इसके अलावा, सरकार गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने की भी योजना पर काम कर रही है।

दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने हासिल की थी बड़ी जीत
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 5 फरवरी को घोषित किए गए थे, जिसमें बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी की। आम आदमी पार्टी (AAP) को केवल 22 सीटों से संतोष करना पड़ा। 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी और रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जनता से किए वादे पूरे कर रही है सरकार
बीजेपी ने दिल्ली चुनाव से पहले जनता से कई वादे किए थे, जिनमें महिलाओं को आर्थिक सहायता, मुफ्त गैस सिलेंडर और आयुष्मान भारत योजना का विस्तार प्रमुख थे। अब इन वादों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ने कम समय में कई बड़े फैसले लिए हैं, जिससे जनता में उत्साह देखा जा रहा है।

आने वाले दिनों में दिल्ली सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर भी कई नई योजनाएं लागू कर सकती है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...