Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

होली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर के वादे पर आतिशी ने भाजपा को घेरा

होली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर के वादे पर आतिशी ने भाजपा को घेरा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपने चुनावी वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले गरीब महिलाओं को होली और दिवाली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन अब तक इसे लागू करने की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

भाजपा ने किया था मुफ्त सिलेंडर का वादा
भाजपा ने 5 फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने और होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था। हालांकि, आतिशी ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा सरकार इस वादे को पूरा करेगी या यह भी अन्य चुनावी वादों की तरह अधूरा ही रहेगा।

उन्होंने कहा, “दिल्ली की महिलाएं भाजपा सरकार से जवाब चाहती हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बताना चाहिए कि क्या होली पर मुफ्त सिलेंडर मिलेगा या यह भी 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता की तरह एक और जुमला साबित होगा?”

महिला समृद्धि योजना पर भी उठे सवाल
भाजपा सरकार ने दिल्ली में गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता देने के लिए महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, लेकिन अब तक इसका पंजीकरण शुरू नहीं हुआ है।

आप ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव से पहले यह वादा किया था कि महिलाओं के बैंक खातों में 2,500 रुपये जमा किए जाएंगे, लेकिन यह अब तक पूरा नहीं हुआ है। आतिशी ने भाजपा सरकार से पूछा कि “क्या यह योजना भी सिर्फ वोट बटोरने के लिए थी, या सरकार इसे वास्तव में लागू करने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगी?”

भाजपा पर चुनावी वादों को तोड़ने का आरोप
आप पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने सिर्फ चुनाव जीतने के लिए बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन अब सत्ता में आने के बाद उन पर अमल करने में देरी कर रही है। आतिशी ने कहा कि भाजपा को अपने वादों पर स्पष्टता लानी चाहिए और दिल्ली की महिलाओं को यह बताना चाहिए कि उन्हें होली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा या नहीं।

दिल्ली की जनता अब भाजपा के फैसले का इंतजार कर रही है। क्या सरकार अपने किए गए वादों पर खरी उतरेगी, या यह चुनावी घोषणा केवल एक रणनीति भर थी? इसका जवाब आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...