Amitabh Bachchan के 80वें जन्मदिन पर ‘जलसा’ के बाहर उमड़े फैंस, देर रात बिग बी ने भी दिया सभी को बड़ा सरप्राइज

Amitabh Bachchan Birthday: पिछले पांच दशकों से अपनी फ़िल्मों और अपने अनूठे अंदाज़ से लोगों के दिलों पर राज कर रहे अमिताभ बच्चन आज 80 साल के हो गए हैं. इस मौके पर उनके चाहने वालों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं बड़े दिल वाले बिग बी ने भी अपने प्रशंसकों को एक ऐसा सरप्राइज दे डाला जिसकी शायद उन्होंने उम्मीद भी न की होगी.

अमिताभ बच्चन अपने बर्थडे पर अपने फैंस से मिलें.  उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सदी के महानायक और हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन के खास मौके पर उनके जुहू स्थित बंगले जलसा के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. सभी अपने चहेते स्टार को बधाई देने के लिए पहुंचे. ऐसे में बिग बी ने भी उन्हें निराश न करते हुए वहां इकट्ठा अपने तमाम फैन्स की बधाइयों को चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लिए हुए खुशी-खुशी स्वीकार किया.
 
देर रात जलसा से बाहर आकर फैंस से मिले बिग बी
जैसे ही अमिताभ बच्चन मुस्कुराते हुए अपने तमाम चाहनेवालों  से मिलने के लिए बंगले से बाहर निकले, वहां इकट्ठा उनके‌ तमाम फैंस की खुशी‌ का ठिकाना ना रहा और सभी ने अपने-अपने अंदाज में उन्हें 80वीं सालगिरह की बड़े ही जोश के साथ जन्मदिन की मुबारकबाद दी. अमिताभ बच्चन ने भी उसी गर्मजोशी के साथ अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया. इस मौके पर फैंस ने उनके बंगले के बाहर बर्थडे केक भी काटा.

https://www.instagram.com/reel/Cji3ZkEMJgs

बेटी श्वेता भी हुईं कैमरे में कैद 
जब अमिताभ अपने फैंस से मिलने‌ के लिए बंगले से चंद पलों के लिए बाहर आए थे तो उनके साथ उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी दिखाई दीं जो इतनी रात को अपने पापा को बर्थडे विश करने आए फैंस की‌ भीड़ को देखकर हैरत में थीं. इस मौके पर अमिताभ और श्वेता के अलावा बिग बी की नातिन नव्या नवेली भी‌ दिखाई दीं जो अपने मोबाइल फोन से अपने नाना के बर्थडे से जुड़े इन खूबसूरत पलों को अपने कैमरे में कैद करती दिखाई दीं.

Share post:

Popular

More like this
Related