प्रयागराज में संतो के साथ त्रिवेणी में अमित शाह ने लगाई डुबकी, संगम तट पर शाह ने की पूजा-आरती

प्रयागराज में संतो के साथ त्रिवेणी में अमित शाह ने लगाई डुबकी, संगम तट पर शाह ने की पूजा-आरती

प्रयागराज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार, 27 जनवरी 2025 को प्रयागराज में महाकुंभ के पवित्र संगम में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। शाह ने गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में स्नान कर धर्म और आस्था का संदेश दिया।

गृह मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, “महाकुंभ केवल तीर्थ स्थल नहीं है, बल्कि यह देश की विविधता, आस्था और ज्ञान परंपरा का संगम है। यहां आकर पूज्य संतों से भेंट करना और संगम में स्नान करना अत्यंत आनंददायक है।”

महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से शुरू हुआ है और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पवित्र स्नान के साथ समाप्त होगा। गृह मंत्री के दौरे के दौरान उन्होंने पुरी और द्वारका के शंकराचार्य समेत कई संतों से मुलाकात की।

हाल ही में, अपने गुजरात दौरे के दौरान, शाह ने महाकुंभ के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने कहा था, “महाकुंभ का आयोजन शांति और एकता का संदेश देता है। यह आयोजन जाति, धर्म और समुदाय से परे सभी को गले लगाता है।”

प्रयागराज में चल रहे इस महाकुंभ में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है। गृह मंत्री ने युवाओं से भी महाकुंभ में शामिल होकर इस दिव्य अनुभव का आनंद लेने की अपील की है।

Share post:

Popular

More like this
Related