Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

मुजफ्फरनगर, 11 सितम्बर 2021

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में फिर से महापंचायत की जा रही है. इस बार 26 सितंबर को हिंद मजदूर किसान समिति ने महापंचायत बुलाई है. इसे गठवाला खाप के मुखिया चौधरी राजेंद्र मलिक ने भी अपना समर्थन दिया है.

दरअसल शनिवार को नगर की बच्चन सिंह कॉलोनी में हिंद मजदूर किसान समिति ने एक मीटिंग का आयोजन किया था. जिसमें समिति के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तो हिस्सा लिया ही, इसमें गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक भी पहुंचे. मीटिंग के दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर 26 सितंबर को नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एक महापंचायत करने की घोषणा की गई.

मीडिया से गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने बताया कि किसानों की बिजली, पानी, गन्ने के रेट आदि समस्याओं को लेकर 26 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एक महापंचायत बुलाई गई है. जिसमें मुजफ्फरनगर और शामली जनपद के किसान और मजदूर हिस्सा लेंगे. राजेंद्र मलिक की मानें तो कुछ दिन पूर्व संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा आयोजित की गई महापंचायत में किसानों की समस्याओं को सही तरह से नहीं रखा गया था. जिसके चलते इस महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है. इसमें किसानों की समस्याओं को सही तरह से सरकार के सामने रखा जाएगा.

चौधरी राजेंद्र मलिक का साफ तौर पर ये भी कहना है कि कृषि बिल को लेकर चल रहे संयुक्त किसान मोर्चे के आंदोलन में सरकार और किसान दोनों का ही रवइया अड़ियल रहा है. अगर इसे निकालकर आपस में बातचीत की जाये तो समस्या का हल निकल जाएगा. आपको बता दे की कुछ समय पूर्व टिकैत बंधुओं के गांव सिसौली में बुढ़ाना विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर हुए हमले को लेकर गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक टिकैत बंधुओं से नाराज चल रहे हैं. जिसके चलते इन्होंने 5 सितंबर की महापंचायत में हिस्सा नहीं लिया था. अब एक और महापंचायत की घोषणा से ये भी साफ दिखाई पड़ रहा है कि कहीं न कहीं अब खापों में उठापटक शुरू हो गई.