दिल्ली का AQI 300 के पार, खराब श्रेणी में बरकरार है दिल्ली की आबोहवा

नई दिल्ली,  देश की राजधानी दिल्ली की आबोहवा में शुक्रवार से सुधार की संभावना है लेकिन आज  प्रदूषण से कोई राहत नहीं। हवा की गुणवत्ता व मौसम पूर्वानुमान बताने वाली एजेंसी SAFAR ने गुरुवार को मापी गई AQI (Air Quality Index) 337 बताया है। इसके अनुसार आज भी दिल्ली एनसीआर की आबोहवा काफी खराब कैटेगरी में बनी हुई है।

SAFAR के अनुसार, आज मापे गए AQI के अनुसार हवा ‘बेहद खराब’ है। एजेंसी ने बताया कि 16 दिसंबर के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। साथ ही 17 दिसंबर से तेज हवा के कारण अहम सुधार होने की संभावना है। दिल्ली के साथ साथ एनसीआर इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराहै। बुधवार को गुरुग्राम और नोएडा में AQI क्रमश: 269 और 334 थी।

बुधवार को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता का सूचकांक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में ही था। दिल्ली में एक्यूआई 346 दर्ज किया गया था। सिस्टम आफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) की ओर से हर दिन सुबह एयर क्वालिटी की जानकारी दी जाती है।

एजेंसी SAFAR के अनुसार, जीरो से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मॉडरेट, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related