Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

गुजरात चुनाव में BJP ने जारी की 160 उम्मीदवारों की पहली लिस्टः मुख्यमंत्री, हार्दिक और क्रिकेटर की बीवी का नाम

गुजरात चुनाव में BJP ने जारी की 160 उम्मीदवारों की पहली लिस्टः मुख्यमंत्री, हार्दिक और क्रिकेटर की बीवी का नाम

गांधीनगर।  Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर को भी इस सूची में जगह दी गई है। यही नहीं, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा का नाम भी पार्टी ने पहली ही सूची में रखा है। गुजरात में बीते 27 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा सातवीं बार भी राज्य में सरकार बनाने की जीतोड़ कोशिश कर रही है। 

भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 160 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान गुरुवार, 10 नवंबर को कर दिया। गुजरात चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। पार्टी मुख्यालय पर आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। 

सीएम को मिला घाटलोढिया से टिकट 
भाजपा ने 160 उम्मीदवारों वाली पहली सूची में भूपेंद्र पटेल को को घाटलोढिया से मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने यहां से एमी याग्निक को टिकट दिया है। वहीं, डॉक्टर दर्शिता शाह को राजकोट पश्चिम से टिकट दिया गया है। यह सीट पहले पूर्व सीएम विजय रुपाणी की थी। भाजपा ने मोरबी में मौजूदा विधायक बृजेश का टिकट काटकर इस बार पूर्व विधायक कांतिलाल अमृत्य को उम्मीदवार बनाया है। क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को जामनगर उत्तर से टिकट दिया गया है। इसके अलावा, गांधीधाम से मालती बेन माहेश्वरी को और वीरमगाम से हार्दिक पटेल को टिकट दिया गया है। 

पार्टी ने 38 MLA का टिकट काट दिया 
भाजपा ने फिलहाल पहली सूची में 160 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। इसमें 38 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया गया है, जबकि 69 विधायकों को रिपिट किया गया है। पार्टी ने इस बार पाटीदार समुदाय से 50 उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। इसके अलावा, प्रजापति समुदाय से 10, कोली समुदाय से 72, ठाकोर से, जैन से करीब 15, क्षत्रिय समुदाय से करीब दो दर्जन, ब्राह्मण और अहीर समुदाय से करीब एक दर्जन, बंजारा, माली, भोई जैसी अन्य जातियों के लोगों को भी कुछ टिकट देने की बात कही है। 

मोरबी के पूर्व को इस बार टिकट!
भाजपा ने हार्दिक पटेल को अहमदाबाद के वीरमगाम से टिकट दिया है। वहीं, रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा जडेजा को जामनगर उत्तर से टिकट दिया गया है। इसके अलावा, मोरबी के पूर्व विधायक कांतिलाल अमृत्य को भी इस चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है। कांतिलाल बीते 30 अक्टूबर को मोरबी में माच्छू नदी पर हुए पुल हादसे के दौरान डूब रहे लोगों को बचाने के लिए नदी में कूद गए थे। 

कई दिग्गज नेता इस बार नहीं लड़ेंगे चुनाव 
यही नहीं, इस बार भाजपा के कई दिग्गज नेता चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत कई और प्रमुख चेहरे शामिल हो सकते हैं। हालांकि, रुपाणी और पटेल के अलावा, भूपेंद्र सिंह चूडास्मा तथा प्रदीप सिंह जडेजा ने भी ऐलान किया है कि वे इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें कि इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी होगा। स्क्रूटनी पहले चरण के लिए 15 नवंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर की तारीख तय है। नाम वापसी की अंतिम तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर निर्धारित की गई है। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर अंतिम तारीख होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 नवंबर होगी। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर (Gujrat Vidhansabha Chunav kitni tarikih ko hai) को होगी। वहीं, मतगणना दोनों चरणों की 8 दिसंबर को होगी और संभवत: उसी दिन देर रात तक अंतिम परिणाम जारी हो जाएंगे। 

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...