देहरादून, 20 अगस्त 2021

उत्तराखंड की पहली ऑस्कर नामित डॉक्यूमेंट्री फिल्म मोतीबाग एक बार फिर चर्चाओं में है। बीबीसी ने एक माह तक चलने वाले बीबीसी रील्स ऑनलाइन लांग शॉट फिल्म फेस्टीवल में इस डॉक्यूमेंट्री को चुना है। यह डॉक्यूमेंट्री पौड़ी जिले के सांगुड़ा गांव के प्रगतिशील काश्तकार विद्यादत्त शर्मा पर आधारित है। वह 86 साल के हैं और आज भी खेती व जनसरोकारों से जुड़े हुए हैं। दूरदर्शन के प्रसार भारती व पब्लिक सर्विस ब्राडकास्टिंग ट्रस्ट के सहयोग से बनी साठ मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म मोतीबाग के 2019 के ऑस्कर में नामित होने के बाद विश्व समुदाय का ध्यान पौड़ी जिले के इस गांव पर गया था।