Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

उत्तराखंड, 12 जून 2021

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इलाज के बदले कोविड मरीजों से अधिक पैसे वसूलने वाले निजी अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही आयुष्मान कार्ड पर फ्री इलाज न देने वाले अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने निजी अस्पतालों का समय समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सचिवालय में कोरोना संक्रमण और वैक्सीन प्रोग्राम की समीक्षा की। बैठक में कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए टेस्टिंग, माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सीएम ने संक्रमण को काबू में रखने के लिए कोविड अप्रोप्रियेट बिहेवियर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। बैठक में तीसरी लहर से निपटने की तैयारी पर सीएम ने संतोष प्रकट किया। लेकिन अधिकारियों को कहा गया कि तैयारियों को और पुख्ता किया जाए। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में ऑक्सीजन सिलेंडर, आवश्यक दवाओं एवं सभी प्रकार की आवश्यक सामग्री की पूरी व्यवस्था रखने को कहा गया है।

दो माह विशेष सावधानी
मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अगले दो माह विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 40 हजार टेस्टिंग का लक्ष्य जरूर पूरा किया जाय। कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लिए जागरूकता अभियान चलता रहे। प्रचार के लिए नए माध्यमों पर ध्यान दिया जाय। इसके लिए रंगमंच कर्मियों का भी सहयोग लिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि इन्फोर्समेंट पर विशेष ध्यान देते हुए इसके लिए डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाय।

ग्रमीण क्षेत्रों में टेस्टिंग और वैक्सीन पर फोकस
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर विशेष फोकस किया जाए और इसे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए नियमित रूप से शिविर लगाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि टेस्टिंग और वैक्सीन ही कोरोना संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा रास्ता है इसलिए इस पर विशेष कार्य योजना के साथ काम किया जाए।