Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

नई दिल्ली, 9 जून 2021

तलाक, अफेयर और गर्भवती होने की खबरों के बीच आज मशहूर बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने सबको उस समय चौंका दिया, जिस वक्त उन्होंने ये कहा कि उनकी और निखिल जैन की शादी ही वैलिड नहीं है तो ऐसे में निखिल को तलाक देने का सवाल ही कहां पैदा होता है। मालूम हो कि नुसरत ने बकायदा इस बारे में एक स्टेटमेंट जारी करके कहा है कि ‘एक विदेशी भूमि पर होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार मेरी और निखिल की शादी अमान्य है। इसके अलावा ये अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच हुई शादी थी, जिसे कि इंडिया में Interfaith Marriage कहते हैं और उसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, तो जब शादी ही मैटर नहीं करती तो तलाक कैसे मैटर कर सकता है।’

अब हमारा मामला कोर्ट में पहुंच गया है: निखिल जैन

नुसरत के इस बयान के बाद उनके पति और कारोबारी निखिल जैन ने भी पलटवार किया है। इंडिया टूडे से बात करते हुए निकिल जैन ने कहा कि ‘नुसरत जहां जो भी कह रही हैं, मैं फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि अब हमारा मामला कोर्ट में पहुंच गया है।’

मेरे हिसाब से हमारी शादी लीगल थी: जैन

उन्होंने आगे कहा कि ‘मैंने सिविल सूट फाइल किया है, मेरे हिसाब से हमारी शादी लीगल थी लेकिन अब मैं इस बारे में कुछ भी कहना नहीं चाहता हूं क्योंकि मैटर कोर्ट में है और अब अदालत ही जो कहेगी वो ही सही होगा।’

‘मैटर को रद्द करने के लिए सूुट फाइल किया है’

निखिल जैन ने ये भी साफ किया कि वो और नुसरत पिछले साल नवंबर से ही साथ नहीं रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘मैंने सिविल सूट मैटर को रद्द (एन्लमेंट ऑफ द मैटर) करने के लिए फाइलकिया है क्योंकि हमारी शादी तुर्की में हुई थी। मैंने वो सूट तलाक लेने के लिए फाइल नहीं किया है।’

नुसरत अब मेरे साथ नहीं रहना चाहती है: जैन

बता दें कि इससे पहले Hindustan Times Bangla से बात करते हुए बिजनेस मैन निखिल जैन ने कहा था कि ‘नुसरत अब मेरे साथ नहीं रहना चाहती हैं, वो किसी और के साथ जिंदगी गुजारना चाहती है, जिस दिन मुझे ये बात पता चली, मैं और वो अलग हो गए हैं, मैं अब भविष्य में नुसरत के साथ किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहता हूं।’

यश दासगुप्ता को नुसरत का परिवार पसंद करता है…

बता दें कि मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नुसरत इन दिनों प्रेग्नेंट हैं, जिसके बारे में निखिल ने कहा है कि वो इस बच्चे के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। कहा जा रहा है कि नुसरत जहां इन दिनों टॉलीवुड अभिनेता यश दासगुप्ता के काफी करीब हैं और इन दोनों की दोस्ती ही नुसरत और उनके पति निखिल जैन के झगड़े का कारण है। यश दासगुप्ता को नुसरत का परिवार भी काफी पसंद करता है और पिछले दिनों कई जगहों पर वो यश के साथ स्पॉट हुई हैं।